जोश में होश न गंवाएं! रामनवमी जुलूस में 7 झुलसे!😢! यादव।

            


 कभी कभी लोग भीड़ , जुलूस के शक्ल में तब्दील होने पर आने होशोहवास खो बैठते हैं, नतीजा कितना भयावह होता है, घटना घटने पर मालूम होता है।ऐसी कोई पहली घटना नहीं है लेकिन हम सबक नहीं लेते हैं।मूर्खतापूर्ण भीड़ के हिस्सा बनने से बचें। आयोजक अपने उत्साह से लबरेज ध्यान ही नही दिया कि इतना लंबा लोहे के पाईप से कोई बिजली के तार टकराएगा की नहीं।अगर कोई मना करे तो लगेगा कि हमारे जुलूस से ईर्ष्या हो रही है।   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में राम नवमी के अवसर पर भयानक हादसा हो गया। यहां शहर में निकाले जा रहे चल समारोह में चल रहे डीजे वाहन में एक व्यक्ति लोहे का पाइप लेकर बैठा हुआ था, जो कि चार फाटक पर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए।

दरअसल, जैसे ही लोहे का पाइप लिए युवक हाईटेंशन लाइन से टकराया वैसे ही पूरे वाहन में करंट दौड़ने लगा जिस वजह से वाहन में बैठे हुए एवं साथ चल रहे सात अन्य लोग झुलस गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है । इसमे 5 की मौत होने की खबर आ रही है।ऐसे मूर्खतापूर्ण जुलूस से क्या मिला ?


Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !