घनश्याम बालिका विद्यालय खगौल में छात्रओं से अवैध वसूली!/प्रसिद्ध यादव।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के मुँह में लगे हैं ताले।मैं इस संबंध में cm, dm पटना को मेल किया हूँ।
मीडिया को छोड़कर इस विद्यालय के करतूतों को उजागर करने एवम करवाई करने की माँग को लेकर किसी में हिम्मत नहीं है। कई दिनों से इस विद्यालय में नामांकन में 480 के बदले 600 रुपये छात्रओं से लेने की बात आ रही है, लेकिन न जिला शिक्षा पदाधिकारी, न प्रखंड ,न नगरपरिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद की इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है, न थाना की। बुद्धिजीवी अफ़सोस जाहिर कर रहे हैं।
सरकार बेटियों को पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन शिक्षा के मंदिर में बैठे भ्रष्टाचारियों से ग्रहण लग रहा है।इस विद्यालय में पूर्व में भी किरानी एक शिक्षक को बहुत पिटाई किया था, जो सुर्खियां में रहा था।इस विद्यालय के किरानी मीडिया को भी नहीं समझ रहा है। पूछने पर ब्लैकमेल का आरोप लगा रहा है। इस पूरे खेल में विद्यालय के प्रिंसिपल की छुपी , शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों की चुप्पी मिलीभगत की तरफ संकेत करता है।इस विद्यालय की एक गरिमा रही है, यहां से बिहार टॉपर भी हुए हैं लेकिन चंद भ्रष्टाचारियों के कारण आर्यभट्ट के ,चाणक्य की भूमि पर ग्रहण लग गया है। शिक्षा विभाग को अविलंब भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करना चाहिए।
Comments
Post a Comment