कस्टमर दूसरे मोबाइल पर व्यस्त हैं! कृपया थोड़ी देर प्रतीक्षा करें!प्रसिद्ध यादव।

     

मोबाईल से दिल की दूरी घटी है तो कहीं मौत की वजह भी बनी है।पति जब भी पत्नी को फोन करता, उधर से आवाज आती-कस्टमर अभी दूसरे मोबाईल पर व्यस्त हैं।कृपया थोड़ी देर प्रतीक्षा करें।यह आवाज सुन सुनकर पति थक गया।इस बात को लेकर पति पत्नी से पूछताछ करता तो घर में महाभारत हो जाता।धीरे धीरे पति डिप्रेशन में रहने लगा   पत्नी को मोबाईल पर व्यस्त रहना, पति का शक एक दिन मौत की वजह बन गई। बिहार के नालंदा जिले में विगत मंगलवार को शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के बिहार  शरीफ थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्वार्टर की है, जहां घरेलू कलह से तंग आकर शख्स ने जान दे दी. बता दें कि जहर खाने के बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. लेकिन रेलकर्मी की पत्नी पति को डॉक्टर के पास ना ले जाकर, उसे जीवित करने का स्वांग करने में लग गई. पड़ोस की कुछ अन्य महिलाओं को बुलाकर वो शव के साथ कमरे में बंद हो गई और कई घंटे तक मुर्दा को जिंदा करने का पाखंड किया. पत्नी नीलम भी रेलवे में टेक्नीशियन है। ऐसी रोज रोज की झगड़े से दुखांत होता ही है।अब जांच के बाद मालूम होगा कि आत्महत्या थी हत्या?

Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !