24 मई को फुलवारी के बसंतचक बोधगवां में होगा राजद का सदस्यता अभियान। प्रसिद्ध यादव।
राजद की सदस्यता अभियान फुलवारी शरीफ प्रखंड के मैनपुर अंडा पंचायत के बसंतचक बोधगवां सूर्यमंदिर में सुबह 10 बजे से पंचायत के माननीय सरपंच श्री विक्की यादव की अध्यक्षता और पंचायत के उपमुखिया श्री विनोद यादव की उपस्थिति में शुरू होगी। आज इस मुद्दे पर मेरे घर पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री माननीय श्री श्याम रजक जी से विस्तृत चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक यादव, युवा नेता सुधीर यादव फुलवारी प जिला पार्षद दीपक मांझी से भी चर्चा हुई। उपरोक्त सभी लोग सदस्यता अभियान में शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव देवकिशुन ठाकुर, प्रदेश नेता दिनेश रजक,दिनेश पासवान, हरियाणा यादव, अरुण यादव, दिलीप यादव ,अवधेश यादव, भरत यादव, मोहन मंडल सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आप तमाम लोगों से जो राजद के नीतियों में विश्वास करने वाले, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण कर राजद को मजबूती प्रदान करें। श्री श्याम रजक ने बताया कि राजद ग्रास रूट की पार्टी है और इसलिए लोगों के बीच जाकर दल की नीतियों से अवगत करा कर सदस्यता ग्रहण किया जाता है। इसके बाद जानीपुर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राजद के सभी प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय नेताओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपेक्षा है।
Comments
Post a Comment