देवकिशुन ठाकुर, इंजीनियर अशोक यादव व सारिका पासवान बने राजद के प्रदेश सहायक निर्वाची पदाधिकारी!/ प्रसिद्ध यादव।
सर्वप्रथम आप तीनों को बधाई!
22 जून 2022को राजद के राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बिहार राजद के देवकिशुन ठाकुर, प्रदेश महासचिव,इंजीनियर अशोक यादव,प्रदेश महासचिव, एवम सारिका पासवान ,प्रदेश प्रवक्ता को वर्ष 2022 -2025 के लिए राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाची पदाधिकारी चितरंजन गगन ने अपने हाथों पत्र देकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोनीत किया राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवम सहायक निर्वाची पदाधिकारी को राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी संविधान के तहत बिहार में संवैधानिक चुनाव करने की जिम्मेदारी दी गई है।अभी पार्टी की सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रही है। तीनों पदाधिकारियों को दल के प्रति निष्ठा, वफादारी और कर्तव्यनिष्ठता के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है। देवकिशुन ठाकुर अतिपिछड़ा समाज के जुझारू, सामाजिक न्याय के मूल्यों को बढ़ाने वाले और राजद के नीतियों को गांव गांव तक ग्रास रूट तक पहुंचाने वाले हैं।इंजीनियर अशोक यादव बख्तियारपुर के रहने वाले एक कुशल दक्ष मृदुभाषी नेता हैं। इनकी चुटीले व्यंग्य शैली के लोग कायल हैं। सारिका पासवान राजद की फायर ब्रिगेड प्रवक्ता हैं अपनी वाक्पटुता से विरोधियों को धूल चटाती हैं।
Comments
Post a Comment