अलविदा 2022 ! अंत भला तो सब भला !प्रसिद्ध यादव।

    


वर्ष 2022  इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ। एक साल में देश दुनिया से लेकर हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव होता है। घटनाएं घटती है । इसका मूल्यांक हर किसी को करना चाहिए।एक साल में क्या किया और क्या करने के लिए शेष रह गया? किसी काम को कितनी शिद्दत से किया गया और उसका परिणाम क्या हुआ?कहाँ त्रुटि हुई और इसमें कैसे सुधार हो ?इसका भी ख्याल रखना चाहिए।  फरवरी में स्वर साधिका लता मंगेशकर की निधन से भारत ही नहीं, दुनिया को संगीत जगत में अपूर्णीय क्षति हुई थी।इसके बाद गजल गायक भूपेंद्र सिंह के निधन से संगीत प्रेमियों को दर्द दे दिया।साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की निधन से पूरा देश मर्माहत हुआ । फुटबॉल के ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले का निधन खेल जगत की बड़ी क्षति हुई। इस साल दुनिया की आबादी 8 के पार हो गई।साल के अंत का अपराध की सबसे बड़ी घटना सामने आई। दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया। लिवइन में रहने वाली श्रद्धा की हत्या करके उसके शव के कई टुकड़े किए गए। श्रद्धा की हत्या का आरोप उसी के बॉयफ्रेंड आफताब पर लगा है। फिलहाल आफताब तिहाड़ जेल में बंद है। मामले की तफ्तीश जारी है।

वर्ष 2022 में कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिला। लगभग 24 साल बाद पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का नेता बना। गैर गांधी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शिकस्त दी।

इस साल भारत को अपनी दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलीं। दौपद्री मुर्मू को भारत का नया राष्ट्रपति चुना गया। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। इसके पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इस साल सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली महिलाओं की सूची में द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल है।

 भारतवंशी ऋषि सुनक, जिन्होंने 25 अक्टूबर को शपथ ली. ऋषि सुनक पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने, जो ब्रिटिश मूल के नहीं है. चीन में कोरोना महामारी का रूप ले लिया है, जिससे पूरी दुनिया चिंतित है। रूस यूक्रेन युद्ध का असर दुनिया पर पड़ा और कई भारतीय को भी जान गंवानी पड़ी। अलविदा 2022  !


Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !