अपराधियों को भट्ठी में झोंकेंगे भट्ठी !-प्रसिद्ध यादव।
पुलिस, प्रशासन, सरकार,विधि व्यवस्था क्या होती है ?यह बिहार के पुलिस महकमे के नए कप्तान भट्ठी दिखाएंगे।बिहार जैसे अपराधियों के मनबढ़ों के लिए ऐसे सख्त अधिकारी की नितांत आवश्यकता थी।पुलिस की कार्यप्रणाली इतनी सुस्त हो गई थी कि वे सत्ता और लक्ष्मी के दास बनकर रह गई थी।आम आदमी का पुलिस से भरोसा टूट रहा था लेकिन अब उम्मीद की नई किरण जगी है।भट्ठी के पूर्व के कार्यों को देखें तो बड़े बड़े हिस्ट्रीशीटर को नकेल कसे हैं। भट्ठी नाम से अपराधियों की रूह कांप उठती थी। सबसे बड़ी इनमें खासियत है कि वे किसी की सिफारिश, पैरवी नही सुनते हैं। भ्रष्ट और निकम्मी पुलिस के लिए वे काल हैं, जो अब तक जनता को परेशान करते रहे उनपर वज्रपात होना तय है। गैंगस्टर, माफिया संभल जाए या प्रदेश छोड़कर कहीं पलायन कर जाए।अब रत्ती भर किसी की मनमानी की गुंजाइश नहीं है।बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने आते के साथ ही अपना अंदाज दिखाते हुए काम करने का स्टाइल बता दिया है। जिस रूप के लिए वह जाने जाते हैं, उसी मोड में राज्य के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। जो पटना आ सकते थे, वह राजधानी में फिजिकल मोड में थे, शेष वर्चुअल मोड में बैठक से जुड़े थे। बैठक में भट्टी ने साफ कहा कि अपराधियों को दौड़ाना होगा। उन्हें चैन से नहीं बैठने देना होगा। अगर वह चैन से रहेंगे तो पुलिस चैन से नहीं रहेगी। अगर पुलिस उन्हें नहीं दौड़एगी तो अपराधी पुलिस को दौड़ाएंगे। इस स्लोगन को पुलिस को गांठ बांध लेना चाहिए।जनता को निर्भीक होकर अपने पर हुए जुर्म को बताने की जरूरत है।
Comments
Post a Comment