दानापुर रेलवे के सेवानृवितों का बैठक व पिकनिक ! -प्रसिद्ध यादव।



आज दिनांक 31 दिसंबर 2022 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार AIRRF की बैठक श्री  निवास प्रसाद दानापुर शाखा के पदाधिकारी के लखनीबीघा रोड स्थित आवास पर हुआ।

 जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री बिद्याभूसन प्रसाद जी ने की।

 बैठक के उपरांत लिट्टी चोखा भोज का भी आयोजन था।

जिसमें रेलकर्मियों की समस्याओं पर गंभीरतापुर्वक विचार किया गया;साथ ही साथ आनेवाले दिनों में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं को एकजुटता के साथ,रेल प्रशासन के सामने रखने की बात पर सहमति बनी।

शशी कान्त पान्डे ,पूर्व महासचिव इसीआरकेयु/हाजीपुर ने कहा की रेलवे अस्पताल दानापुर एवं केन्द्रीय सुपर अस्पताल पटना में हमलोंगो की बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए;ताकि 3-4 घंटे लाईन में खङे रहने से बचा जा सके।

75-80 वर्ष के आयु के व्यक्तियों के लिए लाईन में घंटो इन्तजार करना,बङा ही कष्टप्रद होता है।

भविष्य में संगठन का विस्तार पर आम सहमति बनी।जिसमें मंडल स्तर के साथ साथ मंडल के मुख्य जगहों जैसे आरा,बक्सर,मोकामा,झाझा,

नवादा, जहानाबाद,बिहारशरीफ तथा राजगीर इत्यादी जगहों पर भी शाखा का गठन करने की सहमति बनी।

इस बैठक में रविन्द्र प्रसाद,राजमणि मिश्रा, जे.सिंह, मुनमुन प्रसाद, बिनोद शंकर मिश्र,बी.पी.सिंह,श्रीनिवास यादव,

प्रदीप यादव, भारत भूषण पान्डेय, यू.एस. सिन्हा, मिश्री यादव,मोहन रजक,अरबिन्द कुमार ,प्रमोद कुमार ,मनोज कुमार सहित कुल ईकावन(51) सेवानिवृत्त लोगों ने  भाग  लिया।







           

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

एक गर्मजोशी भरा स्वागत: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने वित्त रहित शिक्षक महासंघ से की मुलाकात !-प्रो प्रसिद्ध कुमार।