आमजन को समर्पित !2023 का बिहार पुलिस दिवस ._ डीजीपी बिहार।

 


  


      कल से हर वार्ड और गांव में पहुंचेगी बिहार पुलिस।


27 फरवरी को बिहार पुलिस दिवस है। इस कारण सोमवार से ही पुलिस सप्ताह की शुरुआत हो रही है। कई तरह की तैयारियां इस बार बिहार पुलिस की तरफ से की गई है। इसे बताने के लिए रविवार को बिहार पुलिस की तरफ से  डीजीपी  राजविंदर सिंह भट्टी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में  डीजीपी  ने कहा कि प्रत्येक साल 27 फरवरी को हम बिहार पुलिस दिवस मनाते हैं। लेकिन, 2023 का बिहार पुलिस दिवस आमजन को समर्पित किया गया है।

इस कारण हमने इसे 'जन-जन की ओर बढ़ते कदम' का नाम दिया है। इस अभियान के तहत जन सहभागिता के लिए पुलिस की तरफ से बाइक रैली निकाली जाएगी और पुलिस कर्मी सीधे पब्लिक से मुखातिब होगी। पुलिस से जुड़ी समस्याओं और सुझावों के बारे में जानेगी। पुलिस की 'जन सहभागिता बाइक रैली' 20 फरवरी से शुरू होगी और 26 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत शहरी क्षेत्र के हर वार्ड के साथ ही राज्य के 46 हजार गांव में पुलिसकर्मी पहुंचेंगे।  डीजीपी  ने कहा कि इस दरम्यान पुलिस कर्मी आप से बात करेंगे। आपकी समस्याओं को जानेंगे। पुलिस के प्रति आपकी अपेक्षाओं को वो समझेंगे। साथ ही आपके बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

साथ ही आपकी समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस के सिस्टम के बारे में भी आपको अवगत कराएंगे। इसी कड़ी में 27 फरवरी को जनसेवा में राज्य के पुलिसकर्मी अपना ब्लड डोनेट करेंगे। जिसे बिहार के सरकारी ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा। जिसका उपयोग आम लोगों की मदद के लिए किया जा सकेगा।  डीजीपी  ने राज्य की पब्लिक से भी बिहार पुलिस के इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। ताकि पुलिस आपकी और बेहतर सेवा कर सके।

अपने वीडियो संदेश में  डीजीपी ने बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को पुलिस दिवस की बधाई तो दी ही। साथ ही क्राइम कंट्रोल की भी बात उन्होंने कर दी। कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए आप मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। लेकिन, हम सभी को यह भी समझना होगा कि जहां एक तरफ अपराधियों को दौड़ाना जरूरी है। वहीं आम जन से जुड़ कर उनका विश्वास जीतना भी अति महत्वपूर्ण है। इस लिए मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार पुलिस के सभी साथी 'जनजन की ओर बढ़ते कदम' अभियान में अपना योगदान देंगे और उसे सफल बनाएंगे। यह अभियान बिहार पुलिस को और बेहतर बनाने की है।



Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !