कुशवाहा अभी 8 बार ही गुलेटिया मारे हैं!- प्रसिद्ध यादव।
ठहरे हुए पानी में
कंकर ना मार साँवरी
मन में हलचल सी
मच जायेगी बावरी हो।
बिना हलचल मचाये कुशवाहा रह नही सकते हैं। अब बिहार के सीएम बनने की सपना भाजपा के साथ देखेंगे ,लेकिन भाजपा अब वो गलती कभी नही दोहराएगी ,क्योंकि 8 बार गुलेटिया मारना कम नही है।
उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के गठन की घोषणा कर दी है. वे इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं. उन्हें नई पार्टी के सभी बड़े फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है. हालांकि, इससे साथ ही एक तथ्य भी फिर सामने आ गया है कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा दोनों ही अचानक अपना मन परिवर्तन करते हैं और राजनीतिक रूप से चौंका देते हैं. इस बार जदयू छोड़ने और नई पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद वर्ष 2002 से अब तक उपेंद्र कुशवाहा 8वीं बार राजनीतिक पाला बदल चुके हैं. आजादी के बाद भारत में कई सारी राजनीतिक पार्टियां जन्म ली। जिसमे से कुछ ही पार्टियों को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त हुआ। आपको बता हैं की 7 फ़रवरी, 2020 तक भारत में राजनीतिक दलों को तीन समूहों अर्थात राष्ट्रीय दल ( संख्या 8), क्षेत्रीय दल (संख्या 53) और गैर मान्यता प्राप्त दलों (संख्या 2044) के रूप में बाँटा गया है
भारत के सभी राष्ट्रीय पार्टियों की सूची नीचे दी गई है।
1. भारतीय जनता पार्टी (BJP), स्थापना 1980
2. बहुजन समाज पार्टी (BSP), स्थापना 1984
3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), स्थापना 1964
4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), स्थापना 1925
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), स्थापना 1885
6. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), स्थापना 1999
7. तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC), स्थापना 1998
राजद, जदयू, आदि अभी क्षेत्रीय पार्टी है।
Comments
Post a Comment