चैती छठ के प्रसाद दीपक मांझी के यहाँ श्याम जी,रणवीर नंदन जी ,देवकिशुन ठाकुर के साथ ग्रहण किया!- प्रसिद्ध यादव।

  

कल शाम में 






चैती छठ के प्रसाद अपने गांव बाबूचक में फुलवारी के जिला पार्षद दीपक मांझी के घर प्रसाद ग्रहण किया। साथ में पूर्व मंत्री श्याम रजक जी,एमएलसी रणवीर नंदन,राजद के प्रदेश महासचिव देवकिशुन ठाकुर ,जदयू अध्यक्ष फुलवारी रामप्रवेश सिंह ,गणेश यादव,  खगोल के जदयू अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ,मो हकीम,सरपंच विक्की यादव  सहित अन्य गणमान्य लोग आये थे। पटना यूनिवर्सिटी के दर्जनों विद्यार्थी भी शरीक हुए ।इनका जय भीम अभिवादन मुझे दिल को छू गया।सभी दलित,महादलित परिवार से कोई गया ,जहानाबाद, नालन्दा ,मसौढ़ी के भी थे।जब मैं इन छात्रों से परिचय और बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में पूछा तो बड़ी विस्तार से बताया। बगल में बैठी शालिनी मांझी स्नातक उतीर्ण थी। मुझे लगा बदलाव का बयार चल पड़ा है। दुर्घटना से पीड़ित उमेश मांझी भी आये ,इनका भी कुशलक्षेम पूछा। दीपक मांझी की नानी मेरे पास आकर घर परिवार की हाल पूछने लगीं। मेरा बचपन का याद ताजा हो गया, वही मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट खेलते थे और पानी पीने इनके पास जाते थे।पूरा घरेलू सम्बन्ध था। हमारे गांव की सबसे बड़ी खासियत है कि हमारे यहां जातिपाति कभी नही रहा, न कभी छुआछूत ही।सभी एक परिवार की तरह रहते हैं। अतिथियों को विदा कर गांव के ही अरुण कुमार के यहां प्रसाद ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !