मगध रंग लाईफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी नवाब आलम
पटना। माध्यम फाउंडेशन,पटना की ओर से रविवार को पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी/ निर्देशक नवाब आलम को मगध रंग लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हे पिछले 42 वर्षों से बिहार रंगमंच के विकास में यथेष्ठ योगदान हेतु प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय हो कि नवाब आलम को इसके पूर्व भी कला संस्कृति के क्षेत्र में इनके अथक परिश्रम और त्याग के फलस्वरूप वर्ष 2019 20 में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार ने बिहार कला पुरस्कार के अंतर्गत भिखारी ठाकुर वरिष्ठ पुरस्कार( रंगमंच) से सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त इन्हे विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग अलग पुरस्कार/ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। श्री आलम बिहार कला श्री पुरस्कार वर्ष 2004, स्व प्रोफेसर राम नारायण पाण्डेय शिखर सम्मान वर्ष 2004,बचनी देवी स्मृति सम्मान 2006, राजभाषा सम्मान 2013, रंगोली म्यूजिकल ग्रुप सेवा सम्मान 2015 आदि सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। उनके इस सम्मान से खगौल के रंगमंच ,सभी कलाकारों , रंग प्रेमियों और आम जनता का मान बढ़ा है।
गौरतलब है कि सूत्रधार एक प्रसिद्ध नाट्य संस्था है नवाब आलम इस संस्था के महासचिव हैं। श्री आलम वकालत जैसे व्यस्त पेशे में होने के बावजूद पूरा वक्त निकलते हैं। इन्होंने अपने रंगकर्म के प्रारंभिक दिनों में ही कई चर्चित नाटको में अभिनय किया है और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यह सम्मान यह उन्हें देश के चर्चित रंग निर्देशक और बिदेशिया नाटक को देश और दुनिया में स्थापित करने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी निर्देशक संजय उपाध्याय और लेखक रमेश चंद्र के हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध यादव ने बधाई देते हुए कहा कि नवाब आलम जी विपरीत परिस्थितियों में भी कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य करते रहना अपने आप मे मिसाल है। इसके अलावा मोइन गिरिडिहवी विनोद शंकर मिश्र अस्तानंद सिंह मो सादिक तनवीरुल हक नीरज कुमार दीपक कुमार रत्नेश कुमार शशि भूषण कुमार पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव ,जिला पार्षद दीपक मांझी , गायक संतोष परमीत, बिहटा से संजय यादव ,गायक राजू यादव ,वार्ड पार्षद कौशर खान, फुलवारी नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम ने भी बधाई दी है।
Comments
Post a Comment