थेथरई की हद कर दी केंद्र सरकार ! - प्रसिद्ध यादव।
जब अपने देश की न्याय के लिए वर्ल्ड संगठन को हस्तक्षेप करना पड़ जाए तो उसे क्या कहेंगे ?थेथरई की हद हो गई। भारत सरकार भारतीय के लिए प्रतिबद्ध है न कि कोई और लेकिन जब थेथरई की पराकाष्ठा हो जाएगी तो दुनिया में डंका नहीं बैंड बजना स्वभाविक है। एक आरोपित,माफिया से इतनी डरती है सरकार और बाबा कहता है कि मिट्टी में मिलाएंगे।दुनिया देख रही है सरकार की दोहरे चरित्र को। मिट्टी में मिलते देर नही लगेगी। शंखनाद हो गया है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने मंगलवार 30 मई 2023 को भारत के शीर्ष पहलवानों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने और उनके साथ हुए व्यवहार की निंदा की है। कुश्ती की वैश्विक संस्था ने साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 45 दिन के भीतर चुनाव नहीं होते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया जाएगा।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच का नतीजा अब तक नहीं आने को लेकर भी अपनी निराशा जाहिर की। वैश्विक कुश्ती संस्था ने अधिकारियों से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर उसकी नजर है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘कई महीनों से हम भारत में हालात को लेकर चिंतित हैं। भारत में पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने देखा है कि बृजभूषण शरण सिंह को शुरुआत में ही अलग कर दिया गया और वह अब कुश्ती का कामकाज नहीं देख रहे हैं।
बयान में कहा गया, ‘पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम और चिंताजनक है, क्योंकि पहलवालों को पुलिस ने प्रदर्शन के कारण अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया। उनके धरनास्थल को भी खाली करा लिया गया। हम पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हैं। इसके अलावा अब तक जांच के नतीजे नहीं आने पर भी निराशा जाहिर करते हैं। हम संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और संपूर्ण जांच कराने का अनुरोध करते हैं।’
बयान में कहा गया, ‘हम पहलवानों से उनकी स्थिति और सुरक्षा को लेकर बात करेंगे। हम उनकी शिकायतों के निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान के पक्षधर हैं। अंत में हम आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ) और तदर्थ समिति से अगली आमसभा की बैठक के बारे में जानकारी चाहते हैं। चुनाव के लिए दी गई 45 दिन की समय सीमा का सम्मान किया जाए। इसके भीतर चुनाव नहीं होने पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को निलंबित किया जा सकता है, जिससे खिलाड़ी तटस्थ ध्वज तले खेलेंगे।’
Comments
Post a Comment