नव वर्ष, नया संकल्प ! नव वर्ष 2024 मंगलमय हो !! -प्रसिद्ध यादव।
नया साल का आगमन केवल दिन,महीना,साल को बदलना ही नही है, बल्कि जीवन की उम्र भी निर्बाध रूप से बदलते रहते हैं।जीवन में समय कम होते जाते हैं और काम अनेक पड़े रह जाते हैं।हम सोचते रह जाते हैं और समय बालू की रेत की तरह हाथों से निकल जाता है। विगत वर्षों का सिंहावलोकन कर नए साल में नया संकल्प लें। हमलोग अपनी आदत और प्राथमिकता के अनुसार अपने काम को करते हैं ,लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। स्वस्थ्य रहें ,ये हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि इसके बिना सारा कार्य अवरुद्ध हो जाता है। स्वस्थ्य रहने के लिए हमारी दिनचर्या, खानपान पर निर्भर करता है। दूसरी प्राथमिकता मन का प्रफुल्लित होना चाहिए ! इसके लिए आपस में प्रेम,सद्भाव की जरूरत है।दूसरों की बुराई देखने के पहले अपने अंदर झांकना होगा। तीसरी प्राथमिकता धन ! अर्थ बिना व्यर्थ ! धन साधन है और इससे ही आवश्यकता पूरी होती है। इसके लिए हमें उद्यमी बनना होगा ,तब यह प्राप्त होगा। भविष्य के लिए आर्थिक सवलम्बन जरूरी है ताकि आपदा के समय कहीं भटकना नहीं पड़े। सामाजिक सरोकारों से गहरा संबंध होना चाहिए क्योंकि हम जो कुछ भी अर्जित करते हैं वो हमें इसी समाज से मिला है तो इसे भी बदले में देना चाहिए। ईमानदार ,सदाचारी बनें ताकि इसका अनुकरण अन्य लोग भी करें। अपने परिजनों,सम्बन्धियों ,मित्रों के साथ अपनापन ,सहयोग की भावना रखें ,दुख - सुख में साथ रहें ताकि सम्बन्ध प्रागढ़ रहे। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना हर समय अपने दिल में बसाये रखें।
Comments
Post a Comment