आज मेरे 2600 ब्लॉग के 116815 हजार से अधिक ऑल वियुवर हुए!प्रसिद्ध यादव।

 

    





25 देशों से अधिक लोग पढ़ते हैं मेरे ब्लॉग को और इसे लिखने व पोस्ट करने  में करीब 1300 घण्टे लगा।
  अलविदा 2023  !!!!💐💐👍👌.
जब गुलामी वाली पत्रकारिता मिला तो मैंने छोड़कर अपना स्वम का ब्लॉग बनाया।सब कुछ अपने तरीके से ,अपना तकनीक ,ज्ञान आदि।बिल्कुल स्वतंत्र, अपने मर्जी की।
करीब तीन  साल पहले मैं अपना ब्लॉग बनाया,इसमें अबतक  2600  ब्लॉग प्रायः हर मुद्दे पर अपने विचारों को लिखा। विगत साल दिसंबर 2022 में 1816 ब्लॉग के 71 हजार वियुअर थे।इस  साल  784 ब्लॉग्स लिखा।
मेरे ब्लॉग के विभिन्न पड़ाव -
20 जून 22 को 50 हजार वियुर  1380 ब्लॉग  में हुआ था।
31 दिसम्बर 2022 तक  1816 ब्लॉग्स लिखा और वियुर 71 हजार से अधिक थे।
30 मार्च 2023को 2000 हजार ब्लॉग्स हुए और वियुर 81 हजार थे।
7 सितंबर 2023  को 2377 ब्लॉग्स 100000 वियुर। राजनीति,खेल,कृषि,सिनेमा,गीत ,संगीत,नाटक,साहित्य,क्राईम, जीवनी ,इतिहास, यात्रा,ज्वलंत मुद्दे,,व्यंग्य, तीखी आलोचना, सलाह,बेवाक अंदाज ,हर्ष,विषाद से लेकर  सुख -दुख  के भी विचारों को आपलोगों के समक्ष रखा। कभी शब्बाशी मिली,बधाई तो कभी कभी शब्दभेदी बाण भी चले। सबसे ज्यादा मुझे प्रभावित किया कि मेरे ब्लॉग को करीब 12देशों से बढ़कर 25  देशों के लोग पढ़ते हैं, इसमें मुख्यतः अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, रूमानिया ,जापान ,पोलैंड,थाईलैंड ,आयरलैंड,कनाडा ,लुकजम्
र्ग , स्वीडन ,फिनलैंड, साऊथ कोरिया  फ्रांस,जर्मनी ,नाइजेरिया ,नेपाल  सहित अन्य प्रमुख देशों के लोग हैं। ब्लॉग लिखने के पीछे मेरा एक ही उद्देश्य है कि मेरे विचारों का एक संग्रह हो। आप सभी वियूर को दिल से धन्यवाद जो आपने अपनी कीमती समय निकाल कर मेरे ब्लॉग को सिर्फ पढ़ा ही नहीं, बल्कि दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया ,फॉरवर्ड किये।आगे भी आपलोगों के आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। मेरा ब्लॉग विशुद्ध गैर आय वाला है इससे एक रुपया की कोई प्राप्ति नहीं है।आप सहज ही समझ सकते हैं कि बिना आय का एक हार्ड वर्क है,जो मेरा जुनून है ।हर माह  औसतन 62  ब्लॉग  लिखा। प्रति ब्लॉग लिखने व पोस्ट करने में 30 मान लें तो  मैं 78000 मिनट यानी 1300 घंटे  ब्लॉग लिखने में दिया।इसे मैं विरासत के रूप में एक दस्तावेज के रूप में सौंपना चाहता हूं और यही मेरी मूल सम्पति होगी,जो शायद लोगों को समय का घटनाचक्र के रूप में जाना जाये। अलविदा 2023  !!
सधन्यवाद!💐

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !