चाणक्य की तपोभूमि व आर्यभट्ट की ज्ञान की भूमि को शुभम मंडल किया कलंकित!

   दानापुर रेलवे रहती है मेहरबान!अपने जमीन में रखने देती है टेंट प्लान!



पेशे से डॉक्टर, काम चोर का।

 दानव के भेष में कोई हमारे इर्दगिर्द घूमते रहता है और हम पहचानने की बात तो दूर उसे अनजाने में लोग सम्मान देते हैं और सर पर चढ़ा कर रखते हैं। शुभम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके पिता खगौल में बहुत बड़ा टेंट हॉउस चलाते हैं और अपने इस बेटा को डॉक्टर बनाया।लेकिन कहावत है कि चोर की चोरी जाती है लेकिन हेराफेरी नहीं। शुभम का कुकृत्य इतना बड़ा है कि इसे कठोरतम सजा देने की जरूरत है।यह लाखों बेरोजगार युवाओं के सपनों को धूमिल किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक  मामले में यूपी एसटीएफ  को बड़ी कामयाबी मिली है. सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी डॉक्टर शुभम मंडल को पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में शुभम मंडल ने ही अहमदाबाद में TCI के वेयरहाउस में पेपर बॉक्स को पेचकस से खोला था. शुभम मंडल को इस काम के एवज में 15 लाख रुपए मिलने थे.मगर, पेपर लीक होने के बाद परीक्षा कैंसिल हो गई और रकम नहीं मिली. बताया जा रहा है कि शुभम मंडल किसी भी बॉक्स को खोलने में माहिर है. वहीं, शुभम मंडल नालंदा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की है और वह कटिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर है.


Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !