वित्तरहित शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 9 सूत्री मांगों के लिए पटना में दिया धरना !- प्रसिद्ध कुमार।@पटना।

  





मोर्चा ने अनुदान के बदले वेतमान, विगग 7 शैक्षणिक सत्रों के बकाया एक मुश्त करने ,सेवा अवकाश में 5 वर्ष  बढ़ाने की ,पेंशन देने ,सम्बन्ध डिग्री कोलेज की अनुदान की अधिकतम सीमा 1 करोड़ 50 लाख को हटाकर पूरी राशि भुगतान करने ,वित्तरहित कॉलेज को अंगीभूत करने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष रामविनेश्वर सिंह ,शम्भू कुमार सिंह, जयनारायण सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस धरना में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के  वित्तरहित कॉलेजेज के शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे । राम लखन सिंह यादव कॉलेज से अध्यक्ष प्रो अशोक सिंह,प्रो अनिल कुमार  ,  डॉ प्रो महेंद्र प्रसाद , प्रो वीरेन्द्र प्रसाद ,  प्रो बीडी सिंह , प्रो परिहार ,   प्रो रणविजय सिंह,  प्रो रामश्रीपाल सिंह , प्रो रामजीवन सिंह,इंदुभूषण प्रसाद , प्रो प्रसिद्ध कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अतिथि के तौर पर एमएलसी संजीव कुमार ,मदन मोहन झा उपस्थित थे। झा ने मोर्चा की मांग को सड़क से सदन तक उठाने का आश्वासन दिया और इन मांगों को सरकार से न्याय पूर्ण मानने को कहा। संजीव कुमार ने मोर्चा  की पीड़ा को संजीदगी से उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !