वित्तरहित शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 6 सूत्री मांगों के लिए पटना में दिया धरना !



    गर्दनीबाग, पटना।

मोर्चा ने अनुदान के बदले वेतमान, शैक्षणिक सत्रों के बकाया एक मुश्त करने ,सेवा अवकाश में 5 वर्ष  बढ़ाने की ,पेंशन देने ,सम्बन्ध डिग्री कोलेज की अनुदान की अधिकतम सीमा 1 करोड़ 50 लाख को हटाकर पूरी राशि भुगतान करने ,वित्तरहित कॉलेज को अंगीभूत करने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष रामविनेश्वर सिंह ,शम्भू कुमार सिंह, जयनारायण सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस धरना में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के  वित्तरहित कॉलेजेज के शिक्षक - शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे । राम लखन सिंह यादव कॉलेज से अध्यक्ष प्रो अशोक सिंह,प्रो अनिल कुमार  ,  डॉ प्रो महेंद्र प्रसाद , प्रो वीरेन्द्र प्रसाद ,  प्रो बीडी सिंह ,  प्रो रणविजय सिंह,  प्रो राय श्रीपाल सिंह , प्रो रामजीवन सिंह,इंदुभूषण प्रसाद , प्रो प्रसिद्ध कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अतिथि के तौर अन्य नेता शामिल हुए और  इन मांगों को सरकार से न्याय पूर्ण मानने को कहा। नेताओं  ने मोर्चा  की पीड़ा को संजीदगी से उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

नेउरा-दनियावाँ रेल खंड: क्या बाबूचक-मोहम्मदपुर में बनेगा 'शहीद जयगोविंद सिंह यादव रेलवे स्टेशन'?

संघर्ष से सफलता तक: राजीव रंजन की कहानी !- प्रो. प्रसिद्ध कुमार।