पोठही में विधायक सहित किसान चार दिनों से सड़क पर लेट कर अपनी मांग के कर रहे हैं।

 


सियासत  इस  देश  में  ऐसी  कुछ  करती   है 

पहले   आंख   छीन   लेती  है,फिर  चश्में  दान  करती  है ।

अजीबोगरीब स्थिति है    पोठही की। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ! एक तो किसानों से एग्रीमेंट करवाकर उपजाऊ भूमि को बंजर बना दिया, एग्रीमेंट के मुताबिक पैसे नहीं मिले और दूसरा उस जमीन से अपना बोरिया बिस्तर लेकर भाग रहे हैं।ऐसे में किसान  एग्रीमेंट करने वाले को ले जाने से सामानों को रोका जब तक उसके पैसे वापस नहीं मिलते हैं। इस पर सरकार प्रशासन को किसानों के साथ धोखाधड़ी के साथ होना चाहिए, लेकिन यहाँ उल्टा हो रहा है ।जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रहा है। ऐसे में स्थानीय विधायक गोपाल रविदास और घोसी विधायक रामबली यादव किसानों के साथ सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है। पुनपुन के पोठही में किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में फुलवारी विधायक गोपाल रविदास सड़क पर उतर आए। उन्होंने किसानों के समर्थन में नारेबाजी की और सड़क पर लेटकर विरोध दर्ज कराया। किसान अपनी लीज पर दी गई जमीन की बकाया राशि की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी ने लीज की शर्तों के अनुसार बकाया राशि का भुगतान नहीं किया और जमीन को कृषि योग्य भी नहीं बनाया।प्रशासन किसानों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के मामलों में दर्जनों लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गया।    पुनपुन पोथही किसानों के आंदोलन कहीं पूरे बिहार की आंदोलन बन जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

 जो  धरापुत्र  का   वध   कर   दे 

 वो  राजपुरुष   हत्यारा   है।

 जिस   धरती   पर  किसान   का  रक्त  गिरे 

   उसका  शासक  हत्यारा    है।

  सियासत   को  लहू  पीने  की   लत     है 

 वरना   मुल्क  में  सब   खैरियत     है  ।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !