फुलवारी शरीफ पीएचसी में जिला पार्षद दीपक मांझी के हाथों एमएमडीपी किट का किया गया वितरण।


 



 इस अवसर पर  DVDBCO डॉ सुभाष चन्द्र प्रसाद , DVDBC कल्याणी ,मनीष , पिरामल स्वास्थ्य से प्रदीप कुमार, तेज नारायण गुप्ता ,प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ आर के चौधरी ,अम्बिका कुमार, प्रसिद्ध यादव उपस्थित रहे।  दीपक मांझी ने बताया कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज नहीं होने से लोग दिव्यांग बन सकते हैं. इसलिए फाइलेरिया को मिटाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास जारी है.  सुभाष चन्द्र प्रसाद  ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नाइट ब्लड सर्वे के माध्यम से फाइलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है. वहीं, फाइलेरिया से संक्रमित मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है. इस दौरान 10 लाभुकों को  फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया।इस किट में मग, तौलिया, साबुन, गरमपट्टी आदि जरूरी चीजों के अलावा दवा भी उपलब्ध है. इस किट की मदद से साफ-सफाई कर संक्रमण से बचा जा सकता है. लाभार्थी जोगेश्वरी देवी ,लालबाबू पासवान, जय गोविंद सिंह, फुलपति देवी ,शाइजहा, वंश रोपण राम आदि मौजूद थे।

Comments