पूर्व आईएएस गोरेलाल यादव ने जब मुझे सम्मानित किए ! प्रो प्रसिद्ध कुमार।

   


मेरे लिए यह सुखद अनुभूति का क्षण था। मौका था बिहार विधान परिषद एनेक्सी सभागार, 

विधान सभा परिसर, पटना में   Birendra Yadav Foundation  और वीरेंद्र यादव न्यूज़ के तत्वावधान में 

बिहार के 1977  के अभिनंदन सह सम्मान समारोह का। एक पत्रकार को हैशियत से मुझे यह सम्मान दिया गया था।मैं मंच से एक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के नाते डेटा के साथ अपनी बातों को रख रहा था, उस वक्त मंच पर अर्थशास्त्र के प्रखर विद्वान व पूर्व आईएस गोरेलाल यादव व वाणिज्य के प्रोफेसर रतन पांडेय थे।मेरे लिए सकून की बात थी कि वेलोग मेरी बात को ध्यान से सुन रहे थे और मेरे डेटा को हां भर रहे थे। जीवन में जो उपेक्षाओं व अपमानों को झेला हो,उसे एक विद्वान के द्वारा सम्मानित होने आश्चर्य से कम नहीं था। 

गोरेलाल यादव मुंगेर जिला के बलिया के रहने वाले हैं और इनका जन्म 2 जनवरी 1944 को हुआ था। पटना बीएन कॉलेज से आईए से लेकर एमए तक उत्कृष्टता के साथ अर्थशास्त्र में गोल्डमेडलिस्ट थे। फिर पटना यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने ।बाद में वे आईएस बने और बिहार के कई जिलों के जिलाधिकारी भी रहे।बिहार में योजना के और विद्युत विभाग के सदस्य भी रहे थे।

इसका सारा बीरेंद्र यादव जी को जाता है जो मुझे इस लायक समझते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !