पवित्र त्रीवेणी संगम के महाकुंभ गंगा में रामकृपाल यादव ने सपरिवार के साथ स्नान किये।

 





पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज प्रयागराज के पवित्र त्रीवेणी संगम महाकुंभ गंगा में अपने सपरिवार के साथ में गंगा स्नान किया। 

    इस स्नान को उन्होंने जीवन का परम सौभाग्य बताया और उन्होंने कहा कि आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के अदृभुत संगम प्रयागराज महाकुंभ के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में अपने सपरिवार को पवित्र स्नान का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

  मैं और मेरे सपरिवार के लोग इस दिव्य अनुभव को शब्दों में बताना संभव नहीं। 

    महाकुंभ में गंगा मईया की लहरों में मोक्ष की अनुभूति संगम की रेती पर अध्यात्म का स्पंदन और भक्ति में मैं सराबोर असंख्य श्रद्धालुओं का महासागर है।

  पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने त्रिवेणी संगम महाकुंभ में सपरिवार के साथ में गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना किया और उन्होंने देश एवं बिहार एवं पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की दुआ मांगी।

Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !