कॉलेज ऑफ कॉमर्स ,आर्ट्स एंड साइंस पटना में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। - प्रो प्रसिद्ध यादव।

 



बीए प्रथम समेस्टर की कॉपी जांच उक्त कॉलेज में चल रही है।भिन्न भिन्न कॉलेजेज के प्रोफेसर उसमें कॉपी जांच रहे हैं। इस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक व मैथ के हेड ऑफ डिपार्टमेंट  डॉ अजय कुमार के सौजन्य से आज इस कॉलेज में होली मिलन समारोह मनाया गया ।( तस्वीर में मेरे बगल में डॉ अजय कुमार व उसके बाद मेरे कॉलेज के साइंस प्रो मनीष भारती )  डॉ अजय कुमार कॉपी जांच करने वाले को यथासंभव हर सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। पेन ,पैड ,से लेकर दिन भर चाय की निःशुल्क व्यस्था है। विद्वानों की पहचान व्यक्तित्व, रहन सहन से होती है।डॉ अजय इस मामले में सटीक बैठते हैं। बिना हुडंग के होली कहाँ ?  प्रो लज़ीज़ व्यंजनों के स्वाद लेकर बिना रंग अबीर गुलाल लगाए लोग चुपके से निकले जा रहे थे।मैं तुरंत साउंड सिस्टम शुरू किया और हाथों में अबीर गुलाल लेकर सबसे पहले महिला प्रो के ऊपर गुलाल डाला उसके बाद स्मार्ट पुरषों को चेहरे बदल दिया। फिर रंग अपनी जवानी की अंगड़ाई ली और फिर सभी रंग में रंग गये। होली गीत भी  डाल दिहे जादव जी रंगवा -- मिलल बुढ़वा भतार .. आदि गीत स्टूडेंट्स बजाना शुरू कर दिए ,फिर तो कपड़ा फार होली तक पहुंच गई। 

Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !