राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय अनिसाबाद पटना में सरकार की दोहरी शिक्षा नीति के खिलाफ पुतला दहन किया गया।


  




  

    वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के   पिछले 7 वर्षों से लंबित अनुदान और वेतनमान की मांग को लेकर वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वित्तरहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने   राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय अनिसाबाद  पटना में सरकार की दोहरी शिक्षा नीति व उपेक्षा पूर्ण रवैया के खिलाफ पुतला दहन किया गया।  मोर्चा के नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले सत्र में ही शिक्षा मंत्री ने वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान पर सहमति जताई थी लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 7 वर्षों से वित्त रहित शिक्षकों का अनुदान बकाया है।

वित्त रहित शिक्षा संघ की मुख्य मांगे -

शिक्षकों के लिए वेतनमान तय होना चाहिए।

बकाया अनुदान का एकमुश्त भुगतान होना चाहिए।

वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतनमान मिलना चाहिए।

अनुदान की जगह अब वेतनमान मिलना चाहिए।

होली से पहले बकाया अनुदान की राशि एक मुश्त देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।  अब ईद आ गया है लेकिन सरकार को कोई सुध नहीं है। अगर बात नहीं सुनी गई तो अगले चरण में  मंत्री और विधायकों के आवास का घेराव भी किया जाएगा।

रामलखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद    के. प्राचार्य प्रो सुरेंद्र प्रसाद ,  प्रो रामबीनेश्वर सिंह , राय श्रीपाल सिंह ,  प्रो  अशोक यादव ,  डॉ प्रो महेंद्र सिंह  , प्रो बीडी यादव   , प्रो डॉ शंकर प्रसाद साह घनश्याम चौधरी ,  प्रो बीरेंद्र सिंह, प्रो  विजय सिंह ,प्रो रामजीवन यादव ,इंदुभूषण यादव , प्रो अनिल कुमार , प्रो प्रसिद्ध कुमार , प्रो उस्मानी,प्रो सतेंद्र कुमार ,सुरेश यादव, डॉ परिवेश कुमार  साहा, ,प्रो आनंदी प्रसाद ,प्रो अरुण कुमार ,प्रो विजय कुमार प्रो अवधेश कुमार सिंह ,प्रो रण विजय सिंह,   प्रो वीरेन्द्र प्रसाद सिंह आर एन उपाध्याय , प्रो कुमारी सुंदरम , प्रो मीना कुमारी, प्रो आरती राज ,प्रो संगीता कुमारी ,प्रो  शालनी कुमारी, प्रो ममता रानी ,  गुले ज़ोहरा आदि भी शामिल रहे। 

   इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष रामविनेश्वर सिंह , ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !