पार्श्व गायक सह अभिनेता संतोष प्रमित से एक मुलाकात !प्रो प्रसिद्ध कुमार।
(बीच में संतोष जी)
बिहटा में चाय की चुस्कियों के साथ हमदोनों यादों में खो गए। नाट्य संस्था सूत्रधार व नवाब आलम जी की भी चर्चा हुई। दरअसल मैं बिहटा में राजद के साथियों के साथ अहम बैठक में शिरकत करने गये थे,उसके बाद संतोष जी के आवास पर गया।साथ में थे पटना के मनोज कुमार। संतोष जी अपने गाये हुए गीत को अपने स्टूडियो में सुनाए। खनकती ,सुरीली आवाज मन मोह लिया। भरी दोपहरी में सकूं मिला ।
संतोष प्रमित (पार्श्व गायक सह अभिनेता) बिहटा के हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी , भोजपुरी गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई भोजपुरी गाने गाए हैं, जिनमें "जल्दी आजा ये राजा अब रोकत नईखे" जैसे गाने शामिल हैं। उन्होंने खुशबू उत्तम, तूफानी लाल यादव , चिंटू सिंह और चंदू लाल यादव जैसे अन्य कलाकारों के साथ भी काम किया है। उनके गाने "चंदा रिकॉर्ड्स" और "संजिवनी म्यूजिक" जैसे संगीत लेबल पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बहुत सारे हिन्दी और भोजपुरी गाने गाए हैं जिनका पहला भोजपुरी एल्बम "ई हसीन लागेली" ने सफलता हासिल किया। आगे भी मैं चंदा कम्पनी के माध्यम से"मैं दीवाना भोलेनाथ का", "चलs दरबार दुर्गा मई के" तथा चंदा कम्पनी से ही हिन्दी एल्बम"हाल ए दिल" भी चर्चा में रहा इसके अलावा भी हिन्दी एल्बम "दिल क्यों धड़कता है ", "माता तेरी चरणों में"," देवो के देव महादेव "टूटे दिल के टुकड़े",तथा हाल ही में रिलीज हिन्दी भक्ति"प्रभु श्री राम"एल्बम ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है आगे भी बहुत सारे हिन्दी एल्बम आने वाला है।
मेरी शुभकामनाएं हैं कि बहुत आगे जाएं।
Comments
Post a Comment