बिहटा नगर परिषद राजद के अध्यक्ष मुन्ना यादव व प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।


  



  29 मई ,बिहटा। प्रो प्रसिद्ध कुमार निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार की पर्यवेक्षण में  नगर परिषद बिहटा के राजद अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रो कुमार ने अनिकेत होटल में उपस्थित डेलीगेट से अन्य उमीदवारों को खड़े होने का सुझाव दिया, लेकिन सभी डेलीगेट ने एक स्वर में मुन्ना यादव को निर्विरोध चुने।

बिहटा प्रखंड राजद अध्यक्ष का भी चुनाव निर्विरोध निर्वाचन अधिकारी अभिनव प्रकाश सिंह  की पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

 निर्वाचित प्रतिनिधियों को  फूलों के हार पहनाकर अभिनंदन किया गया।

 प्रो प्रसिद्ध कुमार ने डेलीगेट्स व राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक एक कार्यकर्ताओं को व्यस्था के खिलाफ लड़ना होगा, जहां हर काम के लिए रिश्वत देने पड़ते हैं ,बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है।जब यह लड़ाई आमजन की होगी तो व्यवस्था खुद बदल जाएगी। तब वोट का राज मतलब छोट का राज चरितार्थ होगा। सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने लोगों को अपने संतान को शिक्षित करने का आह्वान किया।वही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सिंह  ने 2025 में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की संकल्प को दुहराया।

 राजद के वरिष्ठ नेता रामाशीष राय ( लाई) ने लोकतंत्र में हर कला में निपुण होने की सलाह दी। , अशोक यादव, डुमरी पूर्व मुखिया की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर चलने की सलाह दी। 

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !