उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सरोज यादव ने संभाला कार्यभार !
राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद के राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति व इनके
व्याख्यान से गौरान्वित हुआ स्कूल।
भगवानपुर राजाौली, नवादा: भगवानपुर राजाौली, नवादा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज यादव ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों और बच्चों के साथ मिलकर उनका पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया।
भव्य स्वागत समारोह
एक शानदार और उल्लासपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन डॉ. आनंद यादव और जितेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन को पूर्व प्रभारी अमित आशुतोष, मुकेश दास और सुबोध कुमार ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 की छात्राओं - डॉली, अनीसा, रानी, शिवानी और प्रिया द्वारा प्रस्तुत एक मधुर स्वागत गीत से हुई।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर कई शिक्षकगण उपस्थित थे, जिनमें प्रिंस कुमार, सुनील कुमार, विकास पांडेय, रावत परमार सिंह, सौरव कुमार, शगुफ्ता, अजिजा बानो, प्रियंका और मनीता कुमारी शामिल थीं।
इस विशेष अवसर पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद के राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह यादव और प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज यादव के पति श्री राजेंद्र रॉय भी मौजूद रहे।
पूरा विद्यालय समुदाय नए नेतृत्व को लेकर बेहद प्रसन्न है और श्रीमती सरोज यादव के मार्गदर्शन में एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कर रहा है।

Comments
Post a Comment