नशा-मुक्त युवा से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण: राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आयोजित हुआ विशाल जागरूकता जुलूस!
पटना, 05 अगस्त 2026: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आज राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद, पटना-2 के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा "नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान एवं भव्य जुलूस का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति के साथ कॉलेज प्रांगण से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर अनिसाबाद गोलंबर तथा चितकोहरा गोलंबर होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण लौटकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा-मुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण से जुड़े नारों के माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में NSS के कॉर्डिनेटर प्रो. प्रसिद्ध कुमार के नेतृत्व में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने समाज को नशा-मुक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हुए शपथ-पत्र पढ़ा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ...