डकैती कांड के दुर्यांत अपराधी अनिल कुमार की जमानत अर्जी खारिज

 {यह फोटो दानापुर के अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी   मिथिलेश ठाकुर की है )



दानापुर। व्यवहार न्यायालय दानापुर के अपर न्यायिक दंडाधिकारी vi के प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी v  पंकज पांडे के न्यायालय में नौबतपुर थाना कांड संख्या 455/ 2023 धारा 392 भा दा वि के अभियुक्त अनिल कुमार के जमानत आवेदन पर जोरदार बहस करते हुए प्रशिक्षु सहायक अभियोजन पदाधिकारी तनु कुमारी के बहस पर सहमति जताते हुए जमानत अर्जी को  खारिज कर दिया। विदित हो कि अभियुक्त अनिल कुमार एक दुर्यांत अपराधी है जिसका कई कांडो में संलिप्ता है। अनिल कुमार अभियुक्त के  रानी तालाब थाना कांड संख्या 224/ 23  की जमानत अर्जी को प्रशिक्षु सहायक अभियोजन पदाधिकारी सौम्या आनंद एवं आंचल अनिल ने अपनी जोरदार बहस से खारिज करवा दिया। यह मुकदमा विनीत कुमार शाह प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी, दानापुर के न्यायालय में विचाराधीन था। ज्ञात हो कि सभी प्रशिक्षु पदाधिकारी दानापुर के अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी   मिथिलेश ठाकुर के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस जमानत अर्जी को खारिज कराने हेतु सभी प्रशिक्षु सहायक अभियोजन पदाधिकारी को मिथिलेश ठाकुर ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !