904 करोड़ रुपये का SBI धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने फ्यूचर रिटेल और प्रमोटर किशोर बियानी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ 904.32 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, इसके प्रमोटर किशोर बियानी, राकेश बियानी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसबीआई की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-III, मुंबई की शिकायत पर की गई है।
जांच एजेंसी के अनुसार, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने बैंक से प्राप्त क्रेडिट सुविधाओं का कथित रूप से दुरुपयोग किया, जिससे बैंक को 904.32 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। बैंक का आरोप है कि कंपनी ने स्वीकृत फंडों का इस्तेमाल ऋण सुविधाओं की शर्तों के अनुसार नहीं किया, बल्कि फंड के एक हिस्से को एसोसिएट कंपनियों और संबंधित इकाइयों में डायवर्ट कर दिया गया।
इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीआई ने मुंबई में कंपनी के प्रमोटरों और निदेशकों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली है तथा जांच से जुड़े प्रासंगिक दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि लोन के पैसों का इस्तेमाल वास्तव में कहां किया गया और किन लोगों को इसका लाभ मिला।
#CBIRaid #FutureRetail #KishoreBiyani #SBI #BankingFraud #FinancialNews #Investigation
.jpeg)
Comments
Post a Comment