चेहरा, चरित्र और सत्य की अजेय शक्ति।
अगर कोई बार बार ग़लती करता है और ऊपर से वह शांत दिखने की कोशिश करता है, पर मनोविज्ञान कहता है कि भीतर का अपराध छुपाए नहीं छुपता; चेहरा और व्यवहार अक्सर बता देते हैं कि खता किसने की है।
नकारात्मक सोच और खुराफात का परिणाम
नकारात्मक सोच इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को कुंद कर देती है और उसे रचनात्मकता के बजाय छल-कपट की ओर धकेलती है।
कई बार इंसान की खुराफात इतनी उलझ जाती है कि वह अनजाने में अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेता है—जहाँ खुद को बचाने की चाल ही उसकी पोल खोल देती है।
यदि किसी का चरित्र संदिग्ध हो, तो उसकी चाल, भाषा और प्रतिक्रियाओं से यह बात देर-सवेर सामने आ ही जाती है कि भरोसे की कमी कहाँ है।

Comments
Post a Comment