कृत्रिम मेधा (AI) और शोध की दुनिया: बौद्धिक ईमानदारी और मौलिकता पर मंडराता संकट।
एक समय था जब शोधार्थियों को अकादमिक दक्षता प्राप्त करने के लिए पुस्तकालय-दर-पुस्तकालय भटकना पड़ता था, सामग्री संकलित करनी पड़ती थी और सैकड़ों शोध-प्रबंधों तथा पुस्तकों का गहन अध्ययन करना पड़ता था. लेकिन आज के इस तकनीकी युग में कृत्रिम मेधा (AI) की सहायता से पूरा शोध-प्रबंध कुछ ही घंटों में तैयार किया जा सकता है. इस बदलाव के कारण शोधार्थी को अब पहले जैसी मेहनत करने की आवश्यकता महसूस ही नहीं होती. परिणामस्वरूप, भारतीय भाषाओं के शोधों में बौद्धिक ईमानदारी और अकादमिक नैतिकता जैसे मूल्य स्थापित होने से पहले ही क्षीण होते दिखाई दे रहे हैं. यदि शोध के लिए अध्ययन और मौलिक चिंतन की जगह कृत्रिम मेधा ले लेगी, तो मानव की मौलिक रचनात्मकता का ह्रास होना तय है. आज यह एक व्यापक चिंता का विषय बनना चाहिए कि तकनीक की दौड़ में कहीं हम अपने मौलिक ज्ञान और बौद्धिक मूल्यों को न खो दें. #कृत्रिममेधा #ArtificialIntelligence #शोध #ResearchEthics #मौलिकता #AcademicIntegrity #भारतीयभाषाएँ #AIandEducation #ResearchCulture