Posts

Showing posts from January, 2022

भारत में कितना विचित्र है सर्विसेज भर्ती प्रक्रिया! प्रसिद्ध यादव।

Image
    अकल्पनीय, अविश्वसनीय है परंतु सत्य है। यहां आईएस की  नियुक्ति लैटरल इंट्री से  यानी संयुक्त सचिव के पदाधिकारियों की नियुक्ति केंद्रीय मंत्रालय के अनुशंसा पर होती है।अभी करीब 39 आईएस की नियुक्ति हुई है और अधिकांशतः ब्राह्मण हैं। जजों की नियुक्ति क्लोजिएम सिस्टम से होती है, यानी जजों की टीम  अधिवक्ता को अनुशंसा कर दिया वो सीधे जज बन जायेगा। इसमें अभी देश के 265 घरानों  कब्जा है। ये जज वर्ग तीन और चार के कर्मचारियों को अपने अनुशंसा पर कर लेते हैं, यानी देश में लाखों स्टाफ इन जजों के चहेते हैं।  ग्रुप डी के बहाली के लिए दो दो परीक्षाएं ! यह कितना न्यायसंगत है? अब सवाल है कि आम आदमी कहाँ कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है? कुछ लोगों को घरी घंट बजाने में मजा आ रहा है। क्या नही लगता है कि देश में एक और आजादी की  आंदोलन की जरूरत है? ये चेतना कब जागेगी जब कुर्सी के मोह छूटेगा तब। आजाद देश में आज भी लोग गुलाम की जिंदगी जी रहे हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है। अगर विचारों में क्रांति नही आई और घुट घुट कर जीने की आदत पड़ गयी तो यह गुलामी की बेड़ियों सदियों तक रह...

बजट रोजगरमुखी और किसानों को राहत देने वाला हो/प्रसिद्ध यादव।

Image
        जब संकट का समय आता है तब देश के लिए  जवान और किसान ही सीने तानकर खड़े रहते हैं। कोरोना के समय जब संसद , विधाममण्डलों , मन्दिर , मस्जिद,  चर्च, गुरुद्वारे ,  कल कारखाने के दरवाजे बंद हो गए थे तो केवल किसानों के खेत खलिहान खुले थे। देश के किसान अपने खेतों में देशवासियों के पेट  भरने के लिए काम कर रहे थे।  किसानों के नाम पर बजट में खूब आंकड़ेबाजी भी दिखाई जाती है. बानगी के तौर पर पिछले बजट में सरकार ने कृषि कर्ज का लक्ष्य बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपए कर दिया. जब यह राशि बजट का हिस्सा होती ही नहीं है तो फिर इसका गुणगान क्यों किया जाता है, यह बड़ा सवाल है. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद छोटे किसानों को सरकारी संस्थानों से कर्ज मिल पाना आसान काम नहीं है.   आलू, टमाटर और मक्का से किसानों को लागत पर 30 फीसदी तक कमाई हो सकती है. जबकि इन्हीं उपज की चिप्स , चटनी और पॉपकॉर्न के रुप में प्रोसेसिंग करने वाले उद्यमियों का मुनाफा  300 फीसदी तक है. किसानों से 10 रुपए प्रति किलो खरीदा गया आलू चिप्स बनकर आखिरी उपभोक्ता तक 300 रुपए किलो बिक र...

अपराधी और पुलिस की गठजोड़ से सोनावा हत्या !प्रसिद्ध यादव।

Image
    बिहार में अब पुलिस से भय अपराधियों को नही है, बल्कि व्यवसायियों को हो गई है। राजधानी पटना से सटे दीदारगंज थाना सोनावा में मोबाईल की दुकान में चोरी होती है। दुकानदार चोरों को आरोपित कर पुलिस से पकड़वाते हैँ, लेकिन दीदारगंज थाना के पुलिस अधिकारी  जेल भेजने के बजाय मोटी रकम लेकर सकुशल रिश्तेदारों जैसे विदा  कर देते हैं।अब अपराधियों के दिमाग सातवें आसमान पर था। मोबाईल दुकानदार को आरोपित दुकान के एडवांस लौटाने के लिए बुलाता है, क्योंकि चोर ही दुकान के मकान के मालिक है और गोलियों से छलनी कर देता है। दुकानदार कानून  साथ देकर , भरोसा कर के सदा के लिए ऊपर चला गया।अब सुशासन में कितना सरकार का इक़बाल रह गया है, समझा जा सकता है।

राज्यस्तरीय नेताओं को भी नहीं मालूम है एनटीपीसी का मतलब !प्रसिद्ध यादव।

Image
     आज राजनेताओं में शिक्षा का स्तर कितना गिर गया है कि जिस के लिए आंदोलन कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी ही नही है। आम कार्यकर्ताओं को माफ़ किया जा सकता है, लेकिन जो दल के राज्यस्तरीय नेता हैं, पदाधिकारी हैं, उन्हें ज्ञान नही है तो भगवान ही वैसे पार्टी का बेड़ापार कर सकते हैं। एक एक नेता तीन चार पद पर विराजमान हैं और खुद को बड़े नेता भी मानते हैं, लेकिन जब मीडिया में इनके अद्भुत ज्ञान का पोल खुलते हैं तब सर झुक जाता है।हमारे पुरखे , नेता अध्ययनशील, चिंतक होते थे। वे सरकार को और मीडिया की बोलती बंद कर देते थे, लेकिन आज छोटे पत्रकार भी सवाल दाग दे तो मिनमियाने लगते हैं। या तो जिम्मवार नेता अध्ययन करे या पद छोड़कर जाये।मैं अनेक राज्यस्तरीय नेताओं को एनटीपीसी या कभी और मुद्दे पर वेवकुफ़ों जैसे जवाब देते सुना है। एनटीपीसी का एक और फुल फॉर्म है जिसे हम कहते हैं नॉनटेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी। उम्मीद करते हैं इस नाम से आप यह समझ गए होंगे कि इस फुल फॉर्म के जरिए एक समूह की बात की जा रही है।  नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी रेलवे से जुड़ा एक समूह होता है जिस समूह में कुछ लोग होते हैं ...

शहरी निकाय के अध्यक्ष, मेयर की तरह पीएम सीएम का भी हो डाइरेक्ट चुनाव!/ प्रसिद्ध यादव।

Image
  बिहार में अब शहरी निकायों के मेयर, चैयरमैन  का चुनाव वार्ड पार्षद नहीं करेंगे, बल्कि सीधे उस क्षेत्र की जनता करेगी। इससे पार्षदों के ख़रीद, फ़रोख़्त और धन बल का खत्म हो जायेगा। जो लोग  किसी तरह पार्षदों को अपने पक्ष में कर के नगर निकायों पर वर्षों से अपनी कब्जा जमाये हुए थे, उनकी कब्जा ख़त्म होना तय है। ऐसे में जिसकी जहां जिसकी आबादी होगी, वही वहां का नगरपति होगा। क्या ऐसी व्यवस्था राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के चुनाव में संभव नहीं है ? बिल्कुल सम्भव है। इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है। किसी राज्य में जो विधायक दल के नेता होते हैं, और जो बहुमत में होते हैं, वही उस राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं, यही हाल प्रधानमंत्री के चुनाव में भी होते हैं। अब क्यों न इन दोनों पदों के चुनाव भी सीधे जनता के द्वारा कर दिया जाये। अमेरिका में जैसे राष्ट्रपति का चुनाव जनता के द्वारा होता है। रही बात बढ़ती उम्मीदवारों के संख्या की बृद्धि में तो इसमें भी कमी हो सकती है जैसे हमारे यहाँ राष्ट्रपति के चुनाव में प्रवधान है।  जैसे पंचायतों , निकायों के एकल पद पर भी...

सूत्रधार ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि! प्रसिद्ध यादव।

Image
  दो मिनट का धारण किया मौन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 74 वें शहादत दिवस पर  चर्चित नाट्य संस्था "सूत्रधार"  द्वारा खगौल के आरक्षण कार्यालय, दक्षिणी छोर फल मंडी के पास त्याग, प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं बंधुत्व का संदेश देने के लिए नागरिक श्रद्धांजलि सभा हे राम बापू को बिहारी जन का सलाम शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में रंगकर्मियों,समाजसेवियों बुद्धिजीवियों  ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम दो मिनट का मौन सत्याग्रह कर आवामी एकजुटता का इजहार किया और गांधी जी के सपनो को साकार करने का संकल्प लिया।इस नागरिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आम नागरिकों ने भी भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए खगौल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन पासवान ने कहा की सत्य, अहिंसा एवं त्याग के पुजारी बापू के संदेशों पर चलकर ही हम उन्नति कर सकते हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी बिरेंद्र कुमार ने कहा कि गांधी जी अपनी लोकतांत्रिक और सेकुलर सोच के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।  बालिगा मध्य विद्यालय के प्राचार्य मोहन पासवान ने  कहा कि सरकार को ऐसा कानून ब...

पेगासस की कुकृत्य कितना विधिसम्मत है?प्रसिद्ध यादव।

Image
     इविम हैक क्यों नहीं? पेगासस की राह पर कहीं एवीम तो नहीं। आज निजता के उल्लंघन एक बड़ा मुद्दा है। क्या किसी की निजता का लीक करना कितना उचित है? आखिर फ़ोन का टैपिंग, डेटा का  जासूसी करना मौलिक अधिकार का उल्लंघन करना नही है। अगर मोबाइल का कोई दूसरे देश से डेटा लीक कर सकता है तो क्या एवीएम के साथ छेड़छाड़ नही हो सकता है, इनके डेटा या इनपुट नही बदले जा सकते हैं। इसलिए समय समय पर देश की विपक्षी पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। मतगणना जल्दी होने के चक्कड़ में कोई लोकतंत्र की अपारदर्शिता नही देखना चाहिए। सरकार को ऐसे मामलों पर स्पष्टीकरण करना चाहिए, ताकि देशवासियों की विश्वसनीयता बनी रहे।   पेगासस का इस्तेमाल भारत में कई कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और नौकरशाहों के व्हाट्सएप संचार को बाधित करने के लिए किया गया था, जिससे भारत सरकार पर आरोप लगे।  17 व्यक्तियों - जिनमें मानवाधिकार कार्यकर्ता, विद्वान और पत्रकार शामिल हैं - ने एक भारतीय प्रकाशन से पुष्टि की कि उन्हें निशाना बनाया गया था।  भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, पूर्व चुनाव आ...

दिल्ली में महिला की इज्ज़त हुई तार तार ! प्रसिद्ध यादव।

Image
      देश की राजधानी दिल्ली में जब इंसानियत इस तरह शर्मशार हो जाये कि सुनने वालों की रूह कांप उठी। जहां विधिव्यवस्था, अनुशासन, आचरण सिखाया जाता है वहां महिला के साथ घंटो हैवानियत हो और फिर खुलेआम सड़को पर घण्टों घुमाया जाए तो डूब मरे वहां की सरकार, पुलिस प्रशासन! सुदूर गांवों में खाप पंचायतों की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली में इस घटना से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया।  जब राजधानी में महिला महफूज़ नहीं है तो पूरे देश की हालत क्या होगी? शाहदरा इलाके में 26 जनवरी को को एक 20 साल की महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला को पहले अगवा किया गया। कस्तूरबा नगर के एक घर के कमरे में कैद कर दिया गया। फिर महिला को दो नाबालिग समेत तीन लड़कों के हवाले कर दिया गया जिन्होंने उसके बदन को नोचा। गैंगरेप किया। अननेचरल सेक्स के भी आरोप हैं। उसके बाद महिलाओं ने बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी। पिटाई की। चप्पलों की माला पहना पूरे इलाके में परेड कराया। वो इलाका जो उसका मायका भी है लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। महज उसे पीटते हुए इलाके में जुलूस निकालने वाली तालिबानी भीड़ में शामिल...

रेलवे में घटते कर्मचारी , बढ़ती अफसरशाही! / प्रसिद्ध यादव।

Image
       कभी रेलवे में करीब 17 लाख कर्मचारी हुआ करते थे, जब न इतनी ट्रेन थी, न इतने जोन न मंडल। आज 12.27 लाख के करीब कर्मचारी रह गए हैं। कुछ नये तकनीक आने से कर्मचारियों की जगह ले ली है, लेकिन रेलवे का विस्तार भी हुआ है। आज भी रेलवे में मानव श्रम  हो रहा है, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा, लेकिन मौजूदा सरकार ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर रेलवे को निजीकरण करने में लगी हुई है। रेलवे में कुछ पदों पर बहाली निकली है, लेकिन इसकी प्रक्रिया इतनी जटिल कर दी गई है कि एक बहाली पूरा करने में 3-4 साल लग जाते हैं। भारत की आबादी विश्व में दूसरा है। देश में सांसदों की, विधायकों की , आयोगों की,अधिकारियों की संख्या बढ़ रही है फिर वर्ग तृतीय व चतुर्थ में कमी क्यों ? इन पदों पर काम करने वाले पद को निजीकरण और संवेदकों को क्यों दिया जा रहा है?अब रेलवे की कोई ऐसी बहाली नही है, जिसे पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को आंदोलन नही करना पड़ा? सरकार चुनाव समय पर करवा लेती है, क्योंकि ऐसा नहीं होने से सरकार पर संकट आ जायेगी, लेकिन भर्ती समय पर न हो तो संकट बोर्ड के ऊपर नही आने वाले हैं।  रेलवे अधिकारि...

विद्वानों की चाटूकारिता की हद है। प्रसिद्ध यादव।

Image
    कोई न कोई मालदार पद सरकार शीघ्र ही जनाब को देगी ।याद रखियेगा। आज  एक प्रतिष्ठित  अखबार में  श्री राम चौलिया जो जिन्दल स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के प्रोफेसर और डीन हैं, उन्होंने मोदी की लोकप्रियता की बड़े बड़े दावे कर रहे हैं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मान रहे हैं, इसके तथ्य भी दिया है, दूसरी तरफ स्वीकार्यता 63 फीसदी रह गया है।इन्होंने लिखा है कि मोदी दो दशक से सक्रिय राजनीति में है फिर भी जनता ऊबी नही है।उनका अवतार चौकीदार का है, प्रधान सेवक का है साफ नियत है , प्रेरक अभिभावक का अवतार हैं, खेवनहार हैं, कुशल शासक , जन सामान्य का हृदय सम्राट,अद्वितीय, वाक्पटुता, संवाद करने की कला,शासक अवतार सर ऊंचा रखने वाले हैं आदि अनेक उपमा अलंकारों से कसीदे गढ़े हैं। देश  पीएम की लोकप्रियता विश्व में सबसे ऊपर है तो सचमुच गर्व की बात है, लेकिन देश से अरबों खरबों रुपये लेकर विदेश भाग गए,इनके जुमलेबाजी से देश ऊब गया है, कोरोना में बिना ऑक्सीजन के लाखों दम तोड़ दिए, नदियों में लाश तैरती नजर आयी फिर भी प्रधान सेवक, मॉब लीचिंग, लॉक डाउन में हजारों भूखे प्यासे हजारों किमी...

मैनपुर अंडा पंचायत के मुखिया सुनील यादव ने पंचायत भवन में फहराया तिरंगा - प्रसिद्ध यादव।

Image
     आज सुबह से ही पंचायत में गणतंत्र दिवस पर गहमागहमी थी।मुखिया सुनील यादव ने ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंच, उप मुखिया बिनोद यादव, सरपंच विकी यादव, उप सरपंच सतेंद्र यादव सहित सैकड़ों जनता मौजूद थे। प्रसिद्ध यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि लोकतंत्र में संविधान में हमें ताकत दिया है अपने मौलिक अधिकार को जानें, समानता के अधिकार को जानें। न कोई अब राजा है न महाराज । पीएम सीएम हो या चपरासी मजदूर किसान सभी को एक ही वोट देने का अधिकार है। विधि के समक्ष सभी बराबर है। कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के सेवक हैं और स्वामी जनता है। न कोई छोटा है, न बड़ा, न ऊंच न नीच ।इस अवसर पर बिनोद यादव देशभक्ति गीत गाये। किसान सलाहकार धनंजय यादव, ग्रामीण सत्यनारायण यादव, ओम प्रकाश सिंह, विजय यादव, ललन गोप , भुअर पासवान, मजहर इमाम मणि यादव, सुदामा महतो , मनोज चौधरइ, बद्री चौधरी  सहित बच्चे, महिलाएं भी शामिल थे। इसके बाद पंचायत के ही पकौली अंकुर विद्यालय और महादलित टोला में झंडोत्तोलन हुआ जहां बुजुर्ग मुनेश चौधरी मुखिया के उपस्थिति में झंडा फहराया।

सूत्रधार ने हर्षउल्लास के साथ मनाया 73 वें गणतंत्र दिवस -प्रसिद्ध यादव।

Image
  नुक्कड़ नाटक और लोक गीतों की सजी महफिल आज चर्चित नाट्य संस्था "सूत्रधार" ने अपने कार्यालय जमालुद्दीन चक, खगोल में 73 वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया । संस्था के महासचिव  वरिष्ठ निर्देशक और बिहार कला पुरस्कार भिखारी ठाकुर वरिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित नवाब आलम,अधिवक्ता ने झंडोत्तोलन किया । मुख्य अतिथि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के  पूर्व महासचिव के के झा ने आज विस्तृत रूप से मुगल साम्राज्य से लेकर ब्रितानिया सरकार, विश्व युद्ध के बारे में विस्तार से बताया। आजादी के जंग में वीरों की कुर्बानियां को भी वृतांत सुनाये। संविधान के बारे में इसके अनुच्छेद, भाग, अनुसूची धारा, मौलिक अधिकार, संविधान के गठन, कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।  के के झा न्यायपालिका में 265 घरानों के कब्जे की निंदा की।अपने संबोधन के अंत में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता परशुराम की प्रतीक्षा का काव्य पाठ ओजपूर्ण अंदाज में कर सबका मन मोह लिया।  साहित्यकार, प्रसिद्ध यादव ने आज की व्यवस्था पर कुठाराघात किया। डॉ चंदन भारती, डॉ गौतम भारती पत्रकार अश...

छात्र देश के भविष्य हैं,राजनेताओं की तरह दागी नहीं! - प्रसिद्ध यादव।

Image
  सरकार छात्रों की मांगों को सुनने के बदले उनपर लाठियां बरसा रही है। ये छात्र भविष्य के धरोहर हैं, राजनेताओं जैसे हिस्ट्रीशीटर, अपराधी, चोर, उचक्के, घोटालेबाज, दुष्कर्मी, अत्याचारी, व्ययभिचारी, लुटेरे, डकैत नही है। अगर ये अपनी औकात पर आ गए तो पटना से लेकर दिल्ली वालों की औकात समझ आ जायेगी। ये सही है कि रेलवे के एनटीपीसी, ग्रुप डी के भर्ती में कोई राजनेता के बेटा बेटी नही है। सभी मध्यम वर्गीय, गरीब परिवार के अभ्यर्थी हैं ,इसलिए इनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। रिजल्ट के बाद जब छात्र रिजल्ट को रिवीजन की मांग कर रहे थे। एक पद बीस अभ्यर्थी, लेकिन आयोग एक एक अभ्यर्थी को 5- 6 पद पर रिजल्ट निकाला, जिससे करीब 40 फीसदी मुख्य परीक्षा देने से वंचित हो गये। ग्रुप डी में दो बार लिखित परीक्षा की सूचना जारी कर दी, जिससे छात्र भड़क गए क्योंकि फॉर्म भड़ते समय ऐसा नही था। एक तो  3 साल में एक परीक्षा हो रही है, भारी भड़कम शुल्क ,सार्वजनिक क्षेत्र को निजीकरण, घटते रोजगार के अवसर। आखिर सरकार की मंशा क्या है? छात्रों को भी अहिंसात्मक रूप से आंदोलन करना चाहिए, राष्ट्रीय सम्पति को नुकसान नहीं पह...

संविधान से ही आदमी होने का अधिकार मिला ! प्रसिद्ध यादव।

Image
  73 वें गणतंत्र दिवस पर बधाई! आज़ादी के पूर्व जब हमारा संविधान नही था तब इंसानो को जानवर से बदतर समझा जाता था, लेकिन आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को संवैधानिक व्यवस्था लागू हुआ तब हमें अपने अधिकार प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा , लेकिन सामन्तों की मानसिकता वही बनी रही, वही मनुवादी सोच, तभी तो कुछ मनुवादी हमारे संविधान को जलाते हैं और मनुस्मृति लागू करने की मांग करते हैं, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर ने ऐसी व्यवस्था कर दिया है कि किसी की पूर्ण बहुमत की सरकार भी आ जाये, लेकिन वो हमारे संविधान को नही बदल सकते हैं।अपने अधिकारों को जानने के लिए और इसकी रक्षा के लिए हमें संविधान का ज्ञान होना जरूरी है।यशस्वी भारत के उस गौरवशैली संविधान की जिसकी नीव  डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी  द्वारा रखी गयी थी। आज यही संविधान भारत की आत्मा है, या यूँ कहें की भारतीयों के लिए 1950 में तैयार किये गए नियमो, कर्तव्यों और अधिकारों की व्याख्या है, इसका पालन देश के प्रथम व्यक्ति अर्थात राष्ट्रपति द्वारा भी किया जाता है, इस संविधान का सम्मान करना और इसे सर्वोपरि रखना हम सभी देश वासियों का मौलिक कर्त्...

बेरोजगार युवाओं के परीक्षा शुल्क से चल रहा है देश !/प्रसिद्ध यादव।

Image
       सीटीबीटी परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी में उग्र हुए छात्र! मौन व्रत में है राजनेता! भले ही यह बात अर्थशास्त्रियों और विद्वानों के दिमाग में न घुसे , लेकिन यही हकीकत है।आरआरबी ने एनटीपीसी, ग्रुप डी और इससे पूर्व लोको पायलट, टेक्नीशियन की बहाली निकाली थी। केवल एनटीपीसी में 1 करोड़ 2 लाख अभ्यर्थी आवेदन किया।एससी एसटी के शुल्क कम हैं 80 लाख अभ्यर्थी मानकर चले तो 80 लाख में 500 से गुना कर दें कितना हो जाएगा?खरबों रुपये केवल एक बहाली से आया। यह 2019 में आवेदन भरा गया था 2021 में पीटी परीक्षा हुई जिसके बाद शेष राशि अभ्यर्थी के खाते में वापस करना था। अब तीन साल में खरबों रुपये के ब्याज कितना हुआ? यही हाल और तीन चार बहाली में हुई।परीक्षा में चयन प्रक्रिया भी बोर्ड की निराली है। अगर कोई अभ्यर्थी 100 में 100 प्रश्न सही बना दे फिर भी उसके मार्क्स 80 आ सकते हैं और दूसरे बोर्ड में 80 बनने वाले को 100 मार्क्स आ सकता है। यह बोर्ड का नया नियम है सबको होउच्पॉच करने का। एक पद पर 20 अभ्यर्थी को चयन करना था, लेकिन एक ही अभ्यर्थी को 5 - 6 पद पर चयन कर के 40 फीसदी अभ्यर्थियों को प्रतिय...

भाजपा अपनी कुकृत्यों पर मांगे वोट !प्रसिद्ध यादव।

Image
     भाजपा के नेता इस देश में  जो क्रियान्वयन की है, वो भारतीयों को पीड़ादायक रही है। चाहे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण हो, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, नोटबंदी, जीएसटी ,अवमूल्यन, योजना आयोग का विघटन, रेल बजट का विघटन हो। जातीय जनगणना नही करवाने की मंशा , काला धन वापस लाने और भारतीयों के खाते में 15 लाख देने की झूठी वादे हों। निजीकरण कर के न सिर्फ रोजगार के अवसर को कम किया गया, बल्कि आरक्षण पर भी कुठाराघात किया गया। देश में कोरोना काल में पूर्ण लौकडॉन का दुष्परिणाम प्रवासी मजदूर खूब भुगते। बिना कोई विकल्प के लोगो को तड़पते मरते छोड़ दिया।उद्योग धंधे, दुकाने यातायात, रोजगार सब ठप्प हो गया था। ऐसा भय का वातावरण पैदा कर दिया गया कि आदमी आदमी से दूर हो गया, संवेदना मर गई और इस दुर्दशा पर सरकार ताली थाली बजाने की फरमान जारी कर दी। सरकार की नॉटंकी से लोग हतप्रभ तब हो गये, जब गंगा में अनगिनत लाशें लावारिस हालत में तैर रही थी और अस्पतालों के ऊपर करोड़ों के लागत से पुष्प वर्षा हो रही थी। लोग ऑक्सीजन के बिना मर रहे थे, एक सिलेंडर लाखों में ब्लैक मिल रहे थे और ल...

कर्पूरी ठाकुर जैसा होना दुर्लभ ! प्रसिद्ध यादव।

Image
         कर्पूरी जी के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर सभी दल के नेता अपना आदर्श मानने लगे हैं, भले चाल चलन इनके विपरीत ही क्यों न हो? इनको जीते जी अपमानित करने वाले लोग भी इनके कार्यशैली के मुरीद हो गए हैं। कर्पूरी जी जनप्रतिनिधि का मतलब सेवा समझते थे। आज राजनीति का इतना क्षरण हो गया है की राजनीति किसी ग्लैमर, उद्योग , बाहुबली ,स्टार की तरह देखने लगे हैं। अब निर्धनों, संघर्षशील की जगह लम्पटों, अपराधियों के जमावड़ा हो गया है।राजनेताओं के चरित्र और नैतिक पतन हो गया है। अब ये राज्य ,समाज के प्रति नही परिवार के लिए जवाबदेह बन गए हैं। धन संग्रह की लालसा में कुबेर को पीछे छोड़ दिये।कर्पूरी ठाकुर ने किसानों को राहत देने के लिए मालगुजारी टैक्‍स को बंद कर दिया। सचिवालय में चतुर्थ श्रेणीकर्मियों के लिए वर्जित लिफ्ट को उनके लिए खोल दिया। गरीबों को नौकरियों में आरक्षण देने के लिए मुंगेरीलाल कमीशन लागू करने पर कर्पूरी ठाकुर को सवर्णों का विरोध झेलना पड़ा। उन्‍होंने राज्‍य कर्मचारियों के बीच कम ज्‍यादा वेतन और हीनभावना को खत्‍म करने के लिए समान वेतन आयोग लागू कर दिया। इमानदारी के कि...

प्रेम कुमार मणि जरूरत से ज्यादा क़ाबिल हैं क्या? प्रसिद्ध यादव।

Image
    राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष, चिंतक, साहित्यकार, विद्वान राजद समाचार पत्र के संपादक कुछ ज्यादा ही काबिल लगते हैं। लोगों को रामबृक्ष बेनीपुरी के नाटक पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दया सिन्हा के अक्षम्य अपराध को अभिव्यक्ति की आजादी की रोना रो रहे हैं। अशोक को प्रियदर्शी क्यों कहा जाता है? कुरूप थे इसलिए। महान सम्राट अशोक कहा जाता है क्योंकि दुराचारी, व्यभिचारी थे।ये सब इतिहास में अपने नही पढ़ा क्या? जनता के लिए सराय, पनशाला, मवेशियों के लिये आवास, मठ का निर्माण करवाये, ये सब नही पढ़े है। राष्ट्रीय चिन्ह, अशोक स्तंभ , चक्र को खत्म करवा दीजिए क्योंकि आप काफी विद्वान हैं, झूठ को सच साबित करने में आपको महारत हासिल है। दया प्रसाद सिन्हा से आपका क्या संबंध है? मुझे आपमें कोई रुचि नही है। आपका बैकग्राउंड क्या है? इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है। दया सिन्हा अभी जैसे घर में मुँह छुपा के बैठे हैं , कहीं ऐसा न हो कि आपको भी सरेआम लोग बेइज्जत करना शुरूं कर दे। काबिलियत भी एक सीमा तक ठीक है, ज्यादा होने पर बदहज़मी कर देता है मान्यवर!

हमरे वोट के भीख मांग के ( मगही कविता )- प्रसिद्ध यादव।

Image
   हमरे वोट के भीख मांग के    बनल हे  मालामाल रे ! हम मरी बिन खायला बिना  तू मचाये धमाल रे ! हमरे वोट के भीख मांग के  पहने तू लाखों के शूट बूट हमर बदन उघार रे ! हमरे वोट के ... हम रहीं खुले आकाश में तोहरा ला महल अटारी रे ! तोहर बेटा बेटी पढोउ विदेश में हमर रहे अनपढ़ गंवार रे ! करे इंसानों से भेदभाव बने हे बड़का ज्ञानी रे ! ऊंच नीच के भेद करा के न मान हई संविधान रे ! तोर आदर्श हौ  ढोंगी , भोगी  झूठन के सरदार रे! हमर आदर्श  बुद्ध,अम्बेडकर,ज्योति बा  पेरियार , सावित्री बाई रे ! हम ऊपजै माटी से सोना तू बताइबे दाम रे ! मंत्री के बिगड़ैल बेटा छाती पर चढाईतो कार रे ! हमरे वोट के .. हाथरस, उन्नाव के बेटियन के साथ कैसे होलाई दुराचार रे! चुल्लू भर पानी में डूब मर ढ़ोंगीयन के सरकार रे ! हमरे वोट के .. गाड़ी  पलटलो दुबे जी  के  सेंगर का हौ यार रे ! हमरे वोट के.. अब समझ जनता की ताक़त करतौ अपन करामात रे! बीच सड़क पर करतौ बेइज्जत करिहैं बाप रे !बाप रे ! बहुत होलौ धर्म के खेला अब देख बहुजन के रेला न ऊपर जइबे न  नीचे  बीच में होतो ...

बदले की राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक ! प्रसिद्ध यादव।

Image
    अगर कोई सरकार  प्रतिपक्ष से बदले की भावना से काम करती है तो यह लोकतंत्र के लिए घातक है। अभी जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं,वहां विपक्ष के यहां, इनके रिश्तेदारों के यहां ईडी, सीबीआई की छापेमारी हो रही है। कार्यपालिका स्वतंत्र रूप से काम करे तो किसी को कोई आपत्ति नही है, लेकिन केवल विरोधियों के यहां करे और सत्तापक्ष को सात खून माफ हो ,यह ग़लत है। विगत साल में पश्चिम बंगाल में चुनाव था, सारे ईडी, सीबीआई वही भाजपा के साथ जमी हुई थी, लगातार छापेमारी हो रही थी, लेकिन  नतीजा क्या हुआ? उप के स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के मंत्री थे, दूध के धोये थे, जैसे ही सपा में आये दागदार हो गये और छापेमारी शुरूं हो गई। इत्र कारोबारी पियूष जैन के यहां छापेमारी हुई, करोड़ों की हेराफेरी पकड़ी गई, इसके संबंध सपा से बताया गया और भाजपा द्वारा खूब दुष्प्रचार किया गया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ये भाजपा के सहजादे निकले। अब इनकी जमानत मिल जायेगी।पंजाब, छत्तीसगढ़, दिल्ली  में भी विरोधियों के यहां सभी सीबीआई, ईडी से भय खा रहे हैं। जैसे बेईमान देश के क्रिकेट खिलाड़ी में 11 नही 13  खिलाड़ी होते...

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आज़ादी दूंगा!

Image
        नेता जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन!  ऐसे वाक्य कहने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस धरती माँ के ऐसे सपूत थे, जिनपर हम गर्व करते हैं। आज के राजनेताओं के झूठे, जुमलेबाजी नीति से घृणा होने लगती है। सच्चे अर्थों में वे देश के लिए जिये और देश के लिये गुमनाम हो गए। स्वतंत्रता संग्राम के लंबे इतिहास में शायद ही ऐसा कोई शख्स रहा होगा जो नेताजी की तरह बहुमुखी और अप्रमेय प्रतिभा का धनी हो. विलक्षण छात्र, प्रशासनिक दक्षता से संपन्न, निडर फौजी, महान सेनानायक, कुशल राजनेता, स्टेट्समैन और गजब का कूटनीतिज्ञ. इतनी योग्यता एक अकेले इंसान के अंदर कैसे भरी हुई थी इसका जवाब सिर्फ विधाता दे सकता है.  

पटना में दिनदहाड़े लूट! सुशासन आईसीयू में- प्रसिद्ध यादव।

Image
      बाकरगंज कांड से शायद ही नीतीश सरकार पर से भरोसा उठे, क्योंकि बाढ़ में पटना की नारकीय स्थिति के बावजूद भी भाजपा को ढोते रहे। अगर अभी राजद की सरकार होती तो पहाड़ टूट जाता, लेकिन मन की सरकार में धन लूट गयी तो क्या बोलें। सब रामजी की कृपा से ठीक हो जाएगा। अभी सुशासन की भूत सर से नही उतरी है। बिहार में हत्या और लूट जैसी वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही है. अन्य जिलों की बात तो छोड़िए राजधानी पटना ही सुरक्षित नहीं है. पटना के सबसे पॉश इलाके गांधी मैदान थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हथियारबंद 6 अपराधियों ने एसएस ज्वेलर्स में हथियार के बल पर 14 करोड़ के आभूषण और 4 लाख कैश की लूटपाट (Crores Looted in Patna SS Jewelers Shop) की वारदात को अंजाम दिया है. यह बिहार में अब तक की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है. कहीं ना कहीं लगातार घटनाओं में हो रही वृद्धि के बाद व्यवसायी वर्ग काफी चिंतित है.

बिहार में माफिया राज- प्रसिद्ध यादव।

Image
    सरकार सुशासन की लाख दावे कर ले, लेकिन हो वही रहा है, जो माफिया चाहता है, चाहे वो बालू, भूमि, पत्थर , माफिया हो, शराब  या भ्रष्ट नॉकरशाह !  लीगल टेंडर किसी को मिलने से क्या होगा? माफिया जो चाहे वही होगा। माफियाओं का तार सरकार के तार से जुड़ा होता है । इन माफियाओं के पैसे से चुनाव लड़े जाते हैं और इन्हें चुनाव में टिकट भी दिया जाता है। एक बालू माफिया तो बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी था। जब सरकार और माफियाओं में गठजोड़ होगी तो पुलिस में  क्यों नही? भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा के कामलुचक बालू घाट पर एक बार फिर बालू माफिया की बंदूकें गरजीं. अवैध बालू खनन और वर्चस्व में बैंक कर्मी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार की शाम इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु और कोईलवर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची. दोनों शवों को लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतकों में उत्तर प...

भाजपा के हिंदुत्व पर बहुजनों के साथ अन्याय भारी !प्रसिद्ध यादव।

Image
     बहुजनों ने ठाना है, अब शासित नही, शासक बनना है। जपा की राजनीति करने का सबसे आसान तरीका हिंदुत्व को उभारना है। मन्दिर मस्जिद, गाय, गोबर , गंगा, अयोध्या, काशी, मथुरा से आगे सोच ही नही है और इससे आगे सोचने की जरूरत ही नही पड़ती थी। इसी मुद्दे पर बहुजनों झूमने लगते थे और झोली भरकर वोट देते थे, लेकिन समय के साथ बदलाव आया, बहुजन समाज भी पढ़लिखकर अपना हित अनहित समझने लगे। मोदी सरकार निजीकरण कर के कैसे आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया, लोग समझ गये। जातीय जनगणना नहीं करवाने के कौन कौन से बहाने ढूंढे, जगजाहिर हो गया।  कैसे पिछले दरवाजे से बिना परीक्षा के संघ के  दर्जनों लोगों को आईएएस बना दिया। न्यायालय, विश्विद्यालय, आयोगों में , मीडिया में बहुजन नदारद हैं। आज भाजपा में जो बहुजन जनप्रतिनिधि हैं, वो कहीं न कहीं कुंठित हैं, उनका हाल ग़ुलामों से ज्यादा नही है। बिहार में नीतीश सरकार को ही देख लें। कोई ऐसा दिन नही है जो भाजप के नेता यहां सरकार को उंगली नही दिखाते हैं।  केंद्र सरकार अपनी ताक़त से विरोधियों को डराने , धमकाने से बाज नहीं आ रही है, छापेमारी जारी है, ...

पत्नी पति के सिर काट दी। प्रसिद्ध यादव।

        रेनुगुंटा तिरुपति से 15 किमी दूर चेन्नई से 125 किमी उतर और इतना ही भेलऔऱ से पूरब है। यह एक छोटा सा शहर है। मैं यहां 6 - 7 बार गया हूँ और महीनों रहा हूँ। यहां का कोई मोहल्ला हमसे अनजान नही थाना भी रेलवे स्टेशन से दूर शहर के बीच में है। थाना से 200 मीटर के बगल में में रहता था। यादव बाहुल्य क्षेत्र है।यहां के लोग बड़ी शांति प्रिय और मेहनती हैं। कभी कोई विवाद होते नही देखा, लेकिन पति की हत्या पत्नी द्वारा सुनकर स्तब्ध रह गया। चितुर जिला के  तिरुपति के रेनीगुंटा में 50 साल की एक महिला ने अपने 53 साल के पति का कथित तौर पर सिर काट दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है. रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने ‘पीटीआई’ को बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया. इसके बाद उसने थाने में आकर अपराध की जानकारी दी. यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कटे हुए सिर को खून से सना पाया. अधिका...

यनम में हो रही है ऋतु सिंह और निसार खान स्टारर फ़िल्म लंका में सीता' की शूटिंग*

Image
 * *एमएलए गोलापल्ली श्रीनिवसा अशोक की मौजूदगी में हुआ फ़िल्म  लंका में सीता' का मुहूर्त, शूटिंग शुरू*  गोपी शनमुखा क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म 'लंका में सीता' की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से यनम में चल रही है। इससे पहले फ़िल्म का मुहूर्त किया गया, जिसमें एमएलए गोलापल्ली श्रीनिवसा अशोक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फ़िल्म  'लंका में सीता' के कॉन्सेप्ट की सराहना की और फ़िल्म की सफलता की कामना भी की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का कॉन्सेप्ट शानदार है। उम्मीद है दर्शकों को यह खूब पसंद आएगी। इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। फ़िल्म 'लंका में सीता' की मुख्य भूमिका में हैं निसार खान, जबकि फीमेल लीड में ऋतु सिंह हैं। इनके अलावा फ़िल्म  'लंका में सीता' के दूसरे कास्ट में हैरी जोश, ग्लोरी मोहन्ता, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, मोंटू, रागिनी, साइना सिंह, पूजा, मास्टर शौर्या, शांति प्रिया और अजय हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर तल्लापक सुरेंद्र रेड्डी हैं और सुब्बाराव गोसांग इसके लेखक निर्देशक हैं।निर्देशक सुब्बाराव ने बताया कि यह फ़िल्म 2022 की सबसे अनोखी फ़िल्म होगी।...

अमर जवान ज्योति - इतिहास मिटाकर नया लिखने की भूख ! - प्रसिद्ध यादव।

Image
               इतिहास बनाने की गजब  भूख ! नाम बदलते बदलते श्रद्धा भी बदलाने लगी। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर देश के लोगों से न सही अन्य राजनीति दलों से सरकार को राय लेनी चाहिए।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक या नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति में विलय करने का फैसला लिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष के तमाम नेताओं और बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने इसे शहीदों का अपमान बताया है. राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर अमर जवान ज्योति को 'बुझाए' जाने का दावा किया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति में विलय कर इतिहास को मिटाकर फिर से लिखने की कोशिश की जा रही है. इस विलय को भारत के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया जा रहा है. वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 2024 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस इन गलतियों को सुधारेगी. हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे एक बड़ा फैसला बताते हुए विरोध को...

*गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ के दर पर पाखी हेगड़े ने टेका मत्था*

Image
स्टनिंग एक्ट्रेस पाखी हेगड़े गोरखपुर में हो और बाबा गोरखनाथ के दर्शन न करें। ऐसा कभी नहीं हुआ है। यही वजह है कि आज भी पाखी ने मंदिर जाकर बाबा गोरखनाथ के दर पर मत्था टेका और स्पेशल दर्शन किया। वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाबा  के दर्शन को मंदिर गयीं थी,  और सबों की खुशहाली की कामना की। इस बार भी उन्हें खास तरीके से बाबा का दर्शन कराया गया और वे मंदिर के अंदर तक गईं, जहां उन्होंने बाबा की पूजा की।  आपको बता दें कि पाखी इन दिनों लखनऊ में भोजपुरी फ़िल्म मझदार की शूटिंग को आयीं हुई हैं। इस फ़िल्म में वे विक्रांत सिंह राजपूत उनके साथ नज़र आ रहे हैं, जबकि इस फ़िल्म का निर्देशन कॉमेडियन मनोज टाइगर कर रहे हैं। इस फ़िल्म में पाखी की भूमिका बेहद खास होने वाली है। लंबे समय बाद पाखी को उनके भोजपुरी फैंस एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। पाखी अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग बड़े जोर - शोर से कर रही हैं, लेकिन इसी बीच जब उन्हें मौका मिला, वे फ़िल्म की शूटिंग के बीच से वक़्त निकाल कर गोरखपुर गयीं। इस बारे में पाखी कहती हैं कि बाबा गोरखनाथ में मेरी आस्था हमेशा से रही है। उनके दर्शन का मैं ...

*13 मार्च 2022 को होगा ग्रीन सिने अवार्ड मुंबई मे *

Image
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीन सिनेमा अवार्ड मनोरंजन हेतु सशक्त भूमिका निभाने जा रहा है जिसके तहत आगामी 13 मार्च 2022 को ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिवार गार्डन मीरा रोड थाने ईस्ट में होगा। इसकी जानकारी आज अवार्ड शो के ऑर्गेनाइजर विजय पांडे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी। इस प्रेस कांफ्रेंस में संजय पांडे,  सुपरस्टार एक्टर अमरीश सिंह, गायक सोनू सिंह, सुरीला रितेश शेट्टी, दीपक गुप्ता, शरद सार्थक, मनोज गुप्ता ,अंकित मिश्रा, सुरेश ओझा, गुरुजी विमलेश त्रिपाठी, रैपर हितेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।  इस मौके पर विजय पांडे ने बताया कि इस अवार्ड शो में सिने कलाकारों के बेहतरीन योगदान के लिए प्रोत्‍साहन स्‍वरूप सम्‍मानित किया जायेगा यह आयोजन बीते 3 सालों से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि अवार्ड शो के दौरान हम खास तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का ख्‍याल रखेंगे।  इस बार भी ग्रीन सिनेमा अवार्डस में बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट ऐक्‍टर अवॉर्ड, बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस अवॉर्ड, स्पेशल मेंशन अवॉर्ड, बेस्ट नरेशन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट ऑडियोग्रफी, बेस्ट लोकेशन साउंड, बेस्...

भोजपुरी फ़िल्म 'राम लखन बजरंगी' का मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त, शूटिंग मार्च में

Image
  ब्रीद इन मूवी के बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म 'राम लखन बजरंगी' का भव्य मुहूर्त आज अंधेरी वेस्ट मुंबई में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत गिने चुने लोग ही मौजूद रहे, जिन्होंने फ़िल्म के लिए शुभकामनाएं दी। इस फ़िल्म के निर्माता सुमन पांडेय और ऋषोम पांडेय हैं। लेखक निर्देशक राजीव राय हैं।  फ़िल्म को लेकर निर्माता ने कहा कि यह बड़े बजट की फ़िल्म होगी और हम इसका निर्माण बिग स्केल पर करने जा रहे हैं। फ़िल्म के लिए हमने यूपी में जौनपुर का लोकेशन चुना है, जहाँ हम मार्च महीने पहला वीक से  फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। सभी इसको लेकर एक्साइटेड हैं। हमारी फ़िल्म में सबकुछ अलग होगा। संगीत से लेकर संवाद तक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले होंगे।  उन्होंने बताया कि हमारी फ़िल्म में कलाकार है प्रिंस सिंह राजपूत , पायस पंडित, आदित्य मोहन, श्यामली श्रीवास्तव, देव सिंह, गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म का संगीत प्रेम सागर सिंह ने दिया है। गीत राजीव राय, प्रेमसागर सिंह का है। क्रिएटिव निर्देशक शशिभाल हैं। डीओपी ...

LOVE EXPRESS Trailer Out: ट्रेलर में दिख रहा अंजना सिंह और आनंद ओझा का एक्शन से भरा रोमांटिक सफर

Image
  भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह और एक्शन स्टार आनंद ओझा की एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म 'लव एक्सप्रेस' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. उनके फैंस को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इन्तजार है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में साफ़ देखा जा सकता है.  हालांकि फिल्म के लिए तो अभी थोड़ा इंतजार बाकी है, लेकिन इस फिल्म का 3 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर ऑडियंस को खूब भा रहा है.  यही वजह है कि वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ट्रेलर आउट होने के बाद वायरल भी तेजी से हो रहा है.  लिंक : https://youtu.be/n7Nsq0V0MX0 अब बात करते हैं फिल्म 'लव एक्सप्रेस' की कहानी की. इस फिल्म की कहानी की शुरुआत DDLJ स्टाइल में होते है, जब अंजना सिंह भागती हुई आती हैं, और ट्रेन में आनंद ओझा का हाथ पकड़ कर ट्रेन में चढ़ती हैं. यहाँ से शुरू होती है लव एक्सप्रेस की कहानी. फिर एक्शन से भरा यह ट्रेलर आपको बहुत रोमांच देने वाला है. कुछ समय पहले ही रिलीज किए गए इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.  आनंद और अंजना सिंह के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. तो अवधेश मिश्रा और संजय पांडेय भी अपनी भूमिकाओं से साथ अपने चि...

एक प्रोम्पटर ने खोल दी पोल ! प्रसिद्ध यादव।

Image
     कल तक राहुल गांधी को लीडर के बदले रीडर कहने वाले कि पोल खुल गई, वो भी अंतराष्ट्रीय मंच पर ।हुजुर जहां भी देश में चुनावी रैली में जाते वही की क्षेत्रीय भाषा से बोलना शुरू कर देते थे जैसे मिथिला में - गोर लागै छी! भोजपुरी में- रउआ लोगन के गोर लागी, सब ठीक बा नु ! मगही में अपने लोगन से बात करे अइली हे!  अब इनकी नकलची के बोली की राज क्या था लोग समझ नहीं पाते, लोगों को लगा कि ये बहुत विद्वान और ज्ञानी है। भाषण में इनकी तुकबन्दी गज़ब की होती थी। एक बार गांधी मैदान पटना में नीतीश के भाजपा से अलग होने पर बोले थे- जो जेपी को छोड़ सकता है, वो बीजेपी को क्यों नही छोड़ सकता है। डाबोस में विश्व आर्थिक मामलों पर बोलना था , प्रोम्पटर के सहारे बोल रहे थे की अचानक इससे लिंक खत्म हो गया, चेहरा ऐसा हो गया कि काटो तो खून नही , फिर बहाना शुरू हुआ कि मेरी आवाज आपलोग सुन पा रहे हैं कि नही? लोगों ने बोला सुन रहे हैं ,आगे बोलें। आगे क्या खाक बोलें कोई अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह ऐसे थोड़े आर्थिक मामले के जानकार थे कि बोलते। पुनः जब प्रोम्पटर शुरू हुआ जहां से वही से बोलना शुरूं किया, लेकिन त...

ठंढ में गरीबों के बचाव के लिए हो व्यवस्था! प्रसिद्ध यादव।

Image
    ठंढ के सबसे बड़ा कोपभाजन गरीब होते हैं। साधन संपन्न लोगों को इसका एहसास नही होता होगा, क्योंकि उनके घरों में ब्लोवर, छतनुमा मकान ,रजाई, कम्बल , नहाने के लिए गर्म पानी, गीज़र , चलने के लिए चारपहिया वाहन होते हैं, लेकिन जिनके माथे पर छत नही है, तन पर कपड़े नही है, दो जुन के रोटी के लिए ठंढ में भी काम करना विवशता है, वो ठंढ में कैसे रहते हैं? सरकार चौक चौराहे पर शीघ्र अलाव की व्यवस्था करें, जरूरत मन्द को कम्बल बांटने की व्यवस्था करे। सामाजिक कार्यकर्ता और संपन्न लोग अपने हिस्से का थोड़ा सा इन गरीबों के प्रति दिलेरी से दया भाव दिखायें तो बहुत उपकार होगा। कहा गया है परहित सरसि धर्म नहीं भाई। दूसरों के भला से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नही है। सुविधाभोगी कम से कम रात में एक बार घर से निकलकर फुटपाथों पर जीवन बसर करने वाले को जरूर देखें, यकीनन नजरिया बदल जायेगा। जीवन में अगर संवेदना नही है तो फिर यह जीवन ही व्यर्थ है।

शराबबंदी में अब किस्तों में नहीं, थोक में मर रहे हैं !/प्रसिद्ध यादव।

Image
     नालंदा में अभी शराब पीने से 11 की मौत की तूफान रुकी नही की सारण के अमनोर और मकेर में 3 लोगों की संदिग्धवस्था में मरने की ख़बर आयी और ये  भी शराब पीने से।  शराबबंदी में शराब नहीं जहर मिल रहा है । पीने वाले की ऐसी लत है कि मौत को हँसते हुए गले लगा सकते हैं, लेकिन शराब पीना नही छोड़ सकते हैं। सरकार अपनी दृढ़ संकल्प पर अंगद की तरह पाँव जमाये हुई है।  एक बहस छिड़ी हुई है कि  अगर शराबबंदी में सरकार असफल है तो शराब शुरू कर दे, कम से कम शराब के चक्कड़ में लोग जहर पीने से बचे । सरकार अब  इस पर जनमत संग्रह करने के मूड में है, तब कोई निर्णय लेगी। वास्तविकता से सरकार अनभिज्ञ नही है, इसे मालूम है कि बिहार में शराब हर तपके के लोग पी रहे हैं । कोई वर्ग अछूता नहीं है फर्क है कि पैसे वाले को अंग्रेजी बेड डिलेवरी हो रही है, गरीब लोग   महुआ ब्रांड दारू घर में जाकर जहर पी रहे हैं। अधिकांश लोग यही से अरेस्ट होकर जेलों में भीड़ लगा रहे हैं या  ठंढी में श्मशान की तपिश बढ़ाये हुए हैं। रसूक वाले के यहां पुलिस की हिम्मत नहीं है कि जाकर उनके घरों की तलाशी लें। ...

मुखिया सुखल मुसहर की हत्या !😢 प्रसिद्ध यादव।

Image
     अभी बिहार में कमजोर तबके के मुखिया को खशी बकरी की तरह हलाल की जा रही है। मुखिया को शक्ति दी गई है और कितनी हैसियत रह गई है, ये अपराधियों की वारदातें बताने के लिए काफ़ी है। सरकार हत्याओं की सिर्फ गिनती करने में लगी हुई है। अभी दो महीने मुखिया को नवनिर्वाचित हुए होंगे और करीब 5 की हत्या हो गई। मुखिया कितना सुरक्षित है यह बताने की जरूरत नहीं है। अब मुखिया में डर इस बात की हो गई है कि अबकी बारी किसकी ? अब कमजोर वर्ग के लोग पंचायत के प्रतिनिधि बनना छोड़ दें, क्योंकि आपकी सुरक्षा की गारंटी लेने की बात छोड़ दें, कोई उपाय भी सरकार को नहीं दिख रही है।   पुलिस शराबबंदी करवाये की, कानून व्यवस्था देखे या फिर जनप्रतिनिधियों की जान की सुरक्षा करें। भयमुक्त, कानून  के राज को केवल महसूस करते रहे।गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना थावे थाना क्षेत्र के धतीवना गांव की है. मृतक नवनिर्वाचित मुखिया धतीवना पंचायत के 32 वर्षीय सुखल मुसहर बताये गए हैं. चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिये जाने की बात सामने आयी है. बताया जाता है कि मंगलवा...

गोपालगंज में नाव पलटी 24 किसानों को डूबने की आशंका!😢प्रसिद्ध यादव।

Image
  किसानों की नियति में कठोर परिश्रम और अभावग्रस्त जिंदगी ही हैं। इस  हाड़ कंपाती ठंढ में भी जान जोखिम में डालकर खेतों में काम करने जागोपालगंज में नाव पलटने से 24 किसानों को डूबने की आशंका! रहे थे, लेकिन यह भी ऊपरवाले को रास नहीं आई और सभी नाव पलटने से जल समाधी ले लिए। किसानों की समस्या कभी भी सरकार की प्रथमिकता में नही रही है। कैसे इनके दिन बहुरे, इनके बच्चे अच्छे तालीम लें, इनके आय बढ़े , किसी को चिंता नहीं होता है। शहरों में बड़े बड़े लोगों के सुविधाओं के लिए ओव्रफ्लाई, मेट्रो ,डबल डेकर, बुलेट ट्रेन चलाने व बनाने की कवायद सरकार शीघ्रता से करती है, लेकिन किसानों को आने जाने के लिए पुल पुलिया नही बना सकती है। सरकार किसानों के प्रति भी संवेदनशील बने।     गोपालगंज में गंडक नदी में नाव पलटी है। इस नाव में 24 किसान मौजूद थे। इस हादसे में 24 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इनमें से एक किसान ने तैर कर अपनी जान बचाई। बता दें कि गोपालगंज में नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नाव पलट गई। वहीं तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है, जिसमें से एक महिला का शव ह...